फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा दरोगा हत्याकांड: आरोपी विश्वनाथ पर लगेगा रासुका, जल्द नहीं होगी जमानत

Tue, 30 Mar 2021 10:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
दरोगा हत्याकांड: हत्यारोपी विश्वनाथ (बायें), दरोगा प्रशांत कुमार यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या के आरोपी विश्वनाथ पर पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाएगी। जिससे वह जेल से जमानत पर जल्द बाहर नहीं आ सकेगा। विश्वनाथ को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। उसका इलाज कराने के बाद पुलिस ने रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
शहीद दरोगा प्रशांत - फोटो : अमर उजाला
खंदौली के नहर्रा गांव में विश्वनाथ और उसके बड़े भाई शिवनाथ में आलू खोदाई को लेकर 24 मार्च को विवाद हुआ था। इसे सुलझाने गए दरोगा प्रशांत कुमार यादव की विश्वनाथ ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। विश्वनाथ के खिलाफ खंदौली थाना में हत्या और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी पर 50 हजार रुपये इनाम था। 
विज्ञापन

3 of 6
दरोगा प्रशांत का हत्यारोपी विश्वनाथ मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को जैतपुर थाना क्षेत्र में कमतरी पुल पर मुठभेड़ में पुलिस ने विश्वनाथ को गिरफ्तार किया था। थाना खंदौली के प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जैतपुर थाने में पुलिस पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार शाम रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से दो तमंचे बरामद किए गए थे। इनमें से एक तमंचे से ही दरोगा की हत्या की गई थी। अब केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। रासुका भी लगाया जाएगा। 

4 of 6
आरोपी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विश्वनाथ ने बताया कि वह तमंचा लेकर खेत पर पहुंचा था। तभी दरोगा आ गए। उन्हें देखकर वो घबरा गया। वह पीछे आ रहे थे। उसे लगा कि पकड़ा जाएगा। इस पर फायर कर दिया था। इसमें दरोगा की जान चली गई। 
विज्ञापन

5 of 6
अस्पताल में स्ट्रेचर पर घायल आरोपी विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मोबाइल खेत में ही फेंक दिया था। पैदल ही वह अपनी ससुराल हाथरस के विधिपुर गांव पहुंचा था। गांव से बाहर उसने बाइक मंगवा ली थी। बाइक लेकर इटावा चला गया। खेतों में ही रहा। खाने के लिए रास्ते से बिस्कुट खरीदे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटनास्थल पर पड़ी हत्यारोपी की बाइक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्याकांड के बाद आरोपी के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान पुलिस को एक अलमारी में इटावा के चंद्रहंसपुर की जमीन के बैनामे से संबंधित पेपर मिले थे। इससे पता चला कि उसने जमीन खरीदी है। इस पर टीम को वहां भी भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें