फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कोरियर कंपनी में 40 लाख लूट की इनसाइड स्टोरी, 12 मिनट में हुई वारदात, किसी को नहीं हुआ बदमाशों पर शक

Sat, 23 Jul 2022 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
आगरा में भीड़ भरे बाजार में 40 लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रावतपाड़ा स्थित तिवारी गली में वारदात करने के लिए बदमाश पूरी तैयारी से आए थे। कोरियर कंपनी में 40 लाख रुपये कैश होने की जानकारी उन्हें पहले से थी। इसकी रेकी कर रखी थी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल थी। वो अपनी बाइक 500 मीटर दूर चिम्मन पूड़ी चौराहे के पास खड़ी करके आए थे। सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं।

कोरियर कंपनी अहमदाबाद निवासी महिपत भाई की है। आगरा में आनंद पुरी काम देखते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने आते ही पिस्टल तान दिए। रुपये निकालने की कहने लगे। ऐसा लग रहा था कि उन्हें पहले से पता था कि रकम ज्यादा है। तभी तो दस लाख मिलने के बाद भी सनी को कमरे में लेकर गए, जहां 30 लाख रुपये थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि बदमाश दोपहर 12:40 बजे आए थे। 12:52 बजे चले गए। पूरी वारदात को 12 मिनट में अंजाम दिया। पैदल ही भागे थे। लोगों ने बदमाशों को आते और जाते देखा था। किसी को शक नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन

2 of 8
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मार्केट की इमारत के बाहर गली में एक जगह कैमरा लगा है। इसके फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। तिवारी गली में रावतपाड़ा से अंदर आया और जाया जा सकता है। बदमाश बाहर निकले। इसके बाद चले गए। पुलिस ने बाजार में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए। इसमें भी वह चिम्मन चौराहे की तरफ जाते नजर आए। उनकी बाइक आसपास ही थी, इसके बाद बदमाश पैदल जाते नहीं दिखे हैं। सभी पैंट शर्ट पहने थे। एक बदमाश अपनी पीठ पर रुपयों से भरा बैग टांगकर ले गया है।
 
विज्ञापन

3 of 8
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश - फोटो : अमर उजाला

जहां पैदल चलना मुश्किल, वहां दिनदहाड़े वारदात

जिस बाजार में पैदल चलना मुश्किल होता है, उस बाजार में बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात की है। लोगों का कहना था कि बाजार में अंदर के मार्केट में वारदात को अंजाम देने के लिए कई बार बदमाश रेकी करने आए होंगे। कहां से आना है? कहां से जाना है? यह सब देखा होगा। अगर, वो बाइक से अंदर तक आते तो पकड़ने का डर होता। इसलिए बाइक दूर ही खड़ी करके आए थे।

4 of 8
मौके पर तैनात पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला

दो पुलिस चौकी, फिर भी चले गए बदमाश

तिवारी गली से 200 मीटर की दूरी पर रावतपाड़ा चौकी है, जबकि 250 मीटर की दूरी पर पीपल मंडी पुलिस चौकी का बूथ है। बाजार में बड़े कारोबारी रहते हैं। इस कारण चौकियों पर हर समय पुलिस रहती है। इसके बावजूद बदमाश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

5 of 8
कर्मचारियों से बात करते एडीजी राजीव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारियों से ही पूछताछ करती रही पुलिस

वारदात के बाद पुलिस पहुंची। मगर, दो घंटे तक कर्मचारियों से ही पूछताछ करती रही। कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर तक नहीं आने दिया गया। मीडिया से भी दूरी बनाकर रखी गई। इसके बाद कर्मचारियों को थाने लेकर गए। यहां भी जमीन पर बैठाकर काफी देर तक कर्मचारियों से ही पूछताछ की गई। यह तब था जब अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

6 of 8
मौके पर पहुंचे एडीजी जोन राजीव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

व्यापारी बोले, पुलिस को चुनौती, जल्द हो खुलासा

व्यापारी अतुल बंसल का कहना है कि बदमाशों ने वारदात कर पुलिस को चुनौती दी है। इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए। बदमाश अब घने बाजार में भी लूट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
एडीजी जोन राजीव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

हवाला की चल रहीं गद्दी

कोरियर कंपनी के 40 लाख रुपये लूटने की घटना के बाद हवाला के धंधे की चर्चा होने लगी है। सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में यह कारोबार बड़े स्तर पर हो रहा है। कमीशन पर खेल चलता है। कुछ बड़े कारोबारी बिना टैक्स अदा किए कैश को इधर से उधर भेजते हैं। इसके लिए कमीशन लिया जाता है। कुछ ही घंटों में कैश संबंधित स्थान पर पहुंचा दिया जाता है। कैश पहुंचाने वालों को तय रकम मिल जाती है। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

टाइम लाइन 

दोपहर 12:40 बजे : कोरियर कंपनी में चार बदमाश आते हैं। 
12:52 बजे : 40 लाख रुपये लूटकर बाहर निकल जाते हैं। 
02:00 बजे : मैनेजर अपने अधिवक्ता के साथ थाने पहुंचे। 
2:15 बजे : थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
2:20 बजे : एसपी सिटी विकास कुमार मौके पर पहुंचे।
2:50 बजे : एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे।
3:05 बजे : एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी नचिकेता झा भी पहुंचे।
3:10 बजे : फील्ड यूनिट की टीम, एसओजी पहुंची। 
4:30 बजे : पुलिस पीड़ित और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें