भारतीय सेना ने आतंक पर जोरदार प्रहार के लिए इंडोनेशिया की सेना के साथ संयुक्त अभ्यास किया। 'गरुड़ शक्ति' नाम से यह 10 दिवसीय संयुक्त अभ्यास आगरा स्थित सैन्य क्षेत्र में किया गया, जिसका रविवार को समापन हो गया। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने अपनी जांबाजी का परिचय दिया। स्लाइड्स में देखिए ऐसे तैयार किए ये जांबाज...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गरुड़ शक्ति अभ्यास के दौरान सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में 10 दिनों तक चले संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों के विशेष ऑपरेशन बलों के 45 सैनिक शामिल हुए। इन्हें आतंकवाद की चुनौतियों का सामना करने और सामरिक स्तर पर सामान्य परिचालन प्रक्रियाओं को विकसित करने पर प्रशिक्षण दिया। साथ ही शहरी और अर्ध शहरी इलाकों में आतंक के खिलाफ काउंटर ऑपरेशन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
गरुड़ शक्ति अभ्यास करते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया भर में सेना के सामने बढ़ रही आतंक की चुनौतियों के मद्देनजर इंडोनेशिया और भारत की सेनाओं ने संयुक्त अभ्यास गरुड़ शक्ति के जरिए आपस में नई तकनीक, आपरेशन के दौरान आने वाली दिक्कतों और तरीकों को साझा किया। इस अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ भी विकसित हुई।
4 of 5
गरुड़ शक्ति अभ्यास करते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
भारत की पैरा बिग्रेड के डिजास्टर टास्क फोर्स ने अक्तूबर में इंडोनेशिया के पालू क्षेत्र में आए भूकंप और सुनामी के दौरान राहत कार्य में हिस्सा लिया था। इंडोनेशिया की सरकार ने उनके इस कार्य की तारीफ की थी। हाल में 5 फरवरी को आगरा आए इंडोनेशियाई सेना के कमांडर इन चीफ ने भी उनके कार्यों की सराहना की थी।
गरुड़ शक्ति अभ्यास करते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
दोनों सेना के गरुड़ शक्ति अभ्यास के समापन पर इंडोनेशिया के राजदूत सहित सैन्य अफसर मौजूद रहे। उन्होंने संयुक्त प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए दोनों देश के सैनिकों को बधाई दी।