फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस: सेना के जांबाज ने 12000 फीट से छलांग लगाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 12 Jul 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आसमान में उड़ता वायुसेना का जवान - फोटो : अमर उजाला
कारगिल विजय के 20 साल पूरे होने पर देश अपने वीर जवानों को याद कर रहा है। इस मौके पर भारतीय वायु सेना की स्काई डाइव टीम आकाश गंगा के स्काई डाइवर्स ने 12000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। वायु सेना ने अपने ट्विटर हैंडिल पर इस साहसिक कारनामे की तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
कारगिल युद्ध
वायु सेना के जांबाज ने यह साहसिक कारनामा आगरा स्थित पैरा ड्रोपिंग जोन मलपुरा में वायु सेना के विंग कमांडर केबीएस सम्याल के नेतृत्व में किया गया। बता दें कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में भारतीय वायु सेना ने 'ऑपरेशन सफेद सागर' चलाकर दुश्मनों को नेस्तानाबूद कर दिया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
कारगिल युद्ध
वायु सेना के जांबाजों ने मिग-21, मिग-27 एमएल और मिग-23 बीएन लड़ाकू विमानों से 'ऑपरेशन सफेद सागर' को अंजाम दिया था। यह ऑपरेशन 60 दिन चला था। कारगिल विजय के 20 साल पूरे होने पर सेना के साथ देश अपने जांबाजों को सलाम कर रहा है। 

4 of 5
फाइल फोटो
आगरा के पैरा ड्रोपिंग जोन में वायु सेना के जांबाज कई बार साहसिक कारनामे कर चुके हैं। इसी साल गणतंत्र दिवस के मौके पर वायुसेना की स्काई डाइव टीम आकाश गंगा के सदस्यों ने 8000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर आसमान में तिरंगा फहराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
जांबाज के वीरतापूर्ण कारनामे को कैमरे में कैद किया गया। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि 20x30 फीट का तिरंगा लगभग 8000 फीट की ऊंचाई पर आकाश में शान से लहरा रहा है। जांबाजों के यह साहसिक कारनामा देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से फूल जाता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें