फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी चंद्रकला को यहां मिली थी 'लेडी सिंघम' की पहचान, पढ़ें चर्चित आईएएस की पूरी कहानी

Sat, 05 Jan 2019 07:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
b chandrakala - फोटो : फेसबुक
मथुरा की जिलाधिकारी रह चुकीं देश की चर्चित आईएएस बी. चंद्रकला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लखनऊ स्थित उनके आवास पर सीबीआई ने छापा मारा है। इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर उनकी 'लेडी सिंघम' वाली छवि को लेकर बहस छिड़ गई है। बता दें कि बी. चंद्रकला को 'लेडी सिंघम' की पहचान मथुरा में मिली थी। यहां उन्होंने अपने कड़क मिजाज से भ्रष्टाचारियों में खलबली मचा दी थी। 
विज्ञापन

बी चंद्रकला को यहां मिली थी 'लेडी सिंघम' की पहचान, पढ़ें चर्चित आईएएस की पूरी कहानी

2 of 6
b chandrakala - फोटो : फेसबुक
आईएएस अफसर बी चंद्रकला 8 जून 2014 में डीएम मथुरा का चार्ज संभाला था और 14 अक्तूबर को चलीं गईं थीं। जब तक वो मथुरा की जिलाधिकारी रहीं, तब तक भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा रहा। उनके कड़क मिजाज के चलते लोग उन्हें 'लेडी सिंघम' कहने लगे थे। हर रोज के छापों से सरकारी मशीनरी में ही उनका विरोध शुरू हो गया था। सपा के नेताओं ने भी मुखालफत की थी। क्योंकि अब सीबीआई उनकी संपत्ति का ब्यौरा तलाश रही है, लिहाजा मथुरा से भी जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन

बी चंद्रकला को यहां मिली थी 'लेडी सिंघम' की पहचान, पढ़ें चर्चित आईएएस की पूरी कहानी

3 of 6
b chandrakala - फोटो : फेसबुक
आईपीएस अधिकारी बी चंद्रकला के आवास पर हुई छापामारी की कार्रवाई अफसरों के बीच सारा दिन सनसनी बनी रही। अधिकारी अपने सूत्रों के माध्यम से जानकारी जुटाते रहे। क्या हुआ, क्या मामला है सभी की जुबान पर इस तरह के सवाल रहे। चाहे कलक्ट्रेट हो या राजीव भवन चर्चा का विषय सीबीआई की कार्रवाई ही रही।  

बी चंद्रकला को यहां मिली थी 'लेडी सिंघम' की पहचान, पढ़ें चर्चित आईएएस की पूरी कहानी

4 of 6
b chandrakala - फोटो : फेसबुक
मथुरा में तैनाती के दौरान बी चंद्रकला ने अपनी खासी पहचान बना ली थी। सुबह से ही छापामार अभियान शुरू कर दिया जाता था। इससे सरकारी मशीनरी में भी अंदरखाने विरोध चल रहा था। यही वजह रही कि वह केवल पांच महीने ही मथुरा में रह सकीं। मथुरा से उनका तबादला बुलंदशहर के लिए कर दिया गया था। वो मथुरा से भले ही बुंदशहर चलीं गईं थीं लेकिन मथुरा के लोग लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनके जुड़े रहे। 
विज्ञापन

बी चंद्रकला को यहां मिली थी 'लेडी सिंघम' की पहचान, पढ़ें चर्चित आईएएस की पूरी कहानी

5 of 6
b chandrakala - फोटो : फेसबुक
मथुरा में अपने कार्यकाल के दौरान जब बी. चंद्रकला ने बाल शिशु गृह में छापा मारा तो वहां पर बच्चों के भोजन में अनियमितता पाई गई। इस पर बी.चंद्रकला ने नगर पालिका वृंदावन और मथुरा के ईओ को जमकर फटकार लगाई थी। बी. चंद्रकला मथुरा में महज 129 दिन रहीं। इसके बाद उनका तबादला बुलंदशहर हो गया और यहां से वो 'लेडी सिंघम' की पहचान के साथ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बी चंद्रकला को यहां मिली थी 'लेडी सिंघम' की पहचान, पढ़ें चर्चित आईएएस की पूरी कहानी

6 of 6
B. Chandrakala - फोटो : facebook
मथुरा से जब उनका तबादला बुलंदशहर हुआ, उस दौरान वो दुबई में थीं। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्देश जारी किया था कि सभी अफसर आदेश जारी होने की रात ही अपना चार्ज संभाल लें। लिहाजा उन्होंने ऑनलाइन बुलंदशहर डीएम का चार्ज लिया था। माना जाता है कि विदेश में रहते हुए इस तरह से किसी जिले के डीएम का चार्ज लेनी वाली बी चंद्रकला पहली आईएएस अधिकारी हैं। मथुरा में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान छेड़कर 'लेडी सिंघम' की पहचान लेकर जाने वाली बी चंद्रकला अब खुद भ्रष्टाचार में फंसती नजर आ रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें