जब से हम आगरा आए हैं, तब से आपके ऊपर बोझ बन गए हैं। आप मेरा खर्चा कब तक उठाओगे। आज के जमाने में आदमी अपने खर्च तक नहीं उठा सकता, दूसरों का क्या उठाएगा। फिर भी आपने बहुत कुछ किया। कब तक यूं ही खाते रहेंगे। सोनू के कमरे से मिले सुसाइड नोट में यही कुछ बाते लिखी हैं। बता दें कि आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 में रहने वाले सोनू, उसकी पत्नी गीता और आठ साल की बेटी सृष्टि की मौत ने लोगों को झकझोरकर रख दिया है।