फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सामूहिक आत्महत्या: 'तुम मरोगे नहीं तो मैं मार दूंगा', सुसाइड नोट में सामने आई तीन मौतों की वजह

Wed, 06 Jul 2022 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सामूहिक आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
आगरा की आवास विकास कॉलोनी में पति-पत्नी और बेटी की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस को घर में छानबीन के दौरान एक कॉपी में सुसाइड नोट लिखा मिला है। यह सुसाइड नोट मृतक की पत्नी द्वारा लिखाया गया है। जिसके अनुसार पति सोनू पत्नी गीता और बेटी सृष्टि पर आत्महत्या करने के लिए दवाब बना रहा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

थाना सिकंदरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 निवासी सोनू, उसकी पत्नी गीता, आठ साल की बेटी सृष्टि और 10 साल का बेटा श्याम घर में रहते थे। मंगलवार रात को सभी सोए थे। बेटा श्याम सुबह जागा तो उसने पिता, मां और बहन के शव फंदे से लटके देख। इसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों ने तीनों को नीचे उतारा, तब उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन

2 of 5
जमीन पर पड़े शव, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 10 के रहने वाले रणधीर शर्मा ट्रांसपोर्ट नगर में बस की बॉडी बनाने का काम करते हैं। उनके बेटे सोनू ने पत्नी और बेटी के साथ फांसी लगाकर घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घर में छानबीन की। इस दौरान एक जगह कॉपी पर लिखे सुसाइड नोट बरामद हुए। दो पेज के सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी और बेरोजगारी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

3 of 5
डॉग स्क्वायड ने की जांच - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखा है कि जब से हरिद्वार से आगरा आए हैं। कोई काम नहीं कर रहे हैं। घरवालों पर बोझ बने हुए हैं। पत्नी की तरफ से लिखा गया है कि यह कहते हैं कि आत्महत्या कर लो, अगर नहीं करोगे तो मैं मार दूंगा। सुसाइड नोट में गीता का नाम लिखा हुआ है। अंगूठा भी लगाया गया है। 

4 of 5
बेटे-बहू और नातिन की मौत पर बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि सुसाइड नोट बेटी सृष्टि से लिखवाया है। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि बेटा श्याम सुबह जागा था। श्याम घर के पास रहने वाली बुआ के पास चला गया। बुआ ने उसे घर से एक कटोरी में आटा लाने के लिए कहा था। मगर, श्याम जाने के लिए राजी नहीं हुआ। बुआ के पूछने पर बताया कि सब लटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी होने पर सोनू का भाई छोटू कमरे में गया तो तीनों फंदे से लटके हुए थे। उसने दुपट्टा काटकर तीनों को नीचे उतारा। मगर, तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं। मृतक की मां ने बताया कि सोनू कोई काम नहीं करता था। उसके पूरे परिवार का खर्च माता-पिता उठा रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें