फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मारा गया एक और पति: 'सिसकते हुए गुजरी रात, बेटियों ने भी छोड़ा साथ, रूबी ने अकेले ही किया था ये काम

Sun, 05 Jul 2026 08:57 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में फर्श के नीचे दबा दिया। पत्नी ने अकेले ही पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, यहां से आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया। जांच के लिए डीएनए का नमूना भेजा गया है।
विज्ञापन
1 of 21
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या और शव को दफनाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रूबी ने अकेले ही यह साजिश रची थी। शनिवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। पूछताछ में उसने पति के अत्याचारों से परेशान होकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। पति की हरकतों से आजिज आकर रूबी ने उसे ठिकाने लगाने के लिए फिल्म और वेब सीरीज देखकर हत्या का प्लान तैयार किया था।

सिकंदरा के रेणुका धाम निवासी सुरेंद्र शर्मा (44) 18 मई से लापता थे। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। भाई अनिल शर्मा को मां के पेंशन खाते से रुपये निकालने का पता चला था। इसके बाद उन्होंने भाई की पत्नी रूबी से बात की थी। डर के कारण पत्नी ने शुक्रवार सुबह अनिल को पति को मारकर बाथरूम में दफनाने की जानकारी दी थी। 


 
विज्ञापन

2 of 21
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद सूचना पर पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाया और शव बरामद किया। रूबी को हिरासत में लिया गया। शनिवार को उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया और वहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 21
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। घटना के दिन मृतक की लोकेशन भी केस डायरी में दर्ज की जाएगी।

 

4 of 21
आरोपी पत्नी रूबी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिसकते हुए गुजरी रात, बेटियों ने भी छोड़ा साथ
पुलिस हिरासत में रूबी रात भर सिसकती रही। पुलिस से बात करते हुए उसने बताया कि पति ने इस कदर परेशान कर दिया कि उसे पति के साथ रहने से जेल जाना ज्यादा ठीक लग रहा था। उसने सोचा था कि अगर बच जाएगी तो बेटियों की ठीक से परवरिश करेगी। उसे जेल जाने का अफसोस नहीं है पर बेटियों की चिंता है। 
 
विज्ञापन

5 of 21
सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटियों से सामना हुआ तो रोने के अलावा कुछ नहीं बोल सकीं। बेटियों का कहना था कि पिता कुछ दिन से नौकरी नहीं होने के कारण अवसाद में थे। मां को उनकी हत्या नहीं करनी चाहिए थी। बेटियां अभी मृतक के बड़े भाई के घर पर ही हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 21
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी अपने घर जाने की हिम्मत नहीं हो रही। देर शाम परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटियों के आगे जीवन यापन की परेशानी आ गई है। पति की हत्या करने की जानकारी के बाद मायके वाले भी रूबी की मदद को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

7 of 21
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को बाथरूम की खुदाई में कंकाल मिला था। मौके पर मिले कड़े और माला को देखकर परिजन ने पहचान की। पुलिस ने मौत की सही वजह जानने के लिए चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। डीएनए सैंपल लिया गया है। डीएनए टेस्ट से शव के सुरेंद्र का होने के वैज्ञानिक साक्ष्य होंगे। जल्द ही मामले में चार्जशीट प्रस्तुत की जाएगी। पूछताछ में हत्याकांड में महिला के अकेले ही शामिल होने की जानकारी हुई है।- सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी

8 of 21
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
आगरा के सिकंदरा के दहतोरा में महिला ने शराब पीकर झगड़ा करने से तंग आकर पति सुरेंद्र (44) की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में दफना दिया और मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पुलिस के अनुसार, खीर में 20 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर हत्या की गई। हत्या के डेढ़ माह बाद पुलिस बुधवार को एक पुराने मामले में सत्यापन के लिए सुरेंद्र के घर पहुंची तो पत्नी रूबी घबरा गई। 

 

9 of 21
इसी घर में हुई सुरेंद्र की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार को उसने अपने जेठ अनिल को बुलाया और घटना की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्श खोदकर सुरेंद्र का कंकाल बरामद करते हुए रूबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अनिल ने बताया कि छोटा भाई सुरेंद्र कुछ काम नहीं करता था। रोज शराब पीने के कारण आए दिन पत्नी से उसका झगड़ा होता रहता था। 

 

10 of 21
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
18 मई को रूबी ने फोन कर बुलाया और कहा कि पुलिस दबिश दे रही है, इसलिए मां और बच्चियों को अपने घर ले जाओ। घर पहुंचकर मां और भतीजियों को अपने घर ले आए। दूसरे दिन रूबी भी आ गई। बताया कि सुरेंद्र तीन हजार रुपये लेकर कहीं चले गए हैं। मोबाइल भी घर छोड़कर गए हैं। उन्हें उसकी बातों पर शक हुआ।

 

11 of 21
जांच टीम को मिली सुरेंद्र की रुद्राक्ष की माला और कड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद रूबी ने 26 मई को प्राची टावर चौकी पर जेठ के साथ पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस तलाश के लिए रेणुका धाम कॉलोनी भी पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। पुलिस के आने पर रूबी रोने लगती थी। एक सप्ताह पहले अनिल के कहने पर रूबी अपने घर आ गई थी।

 

12 of 21
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2017 में सुरेंद्र के खिलाफ ट्रक चोरी का मामला दर्ज हुआ था। बुधवार को पुलिस इस मामले में रूबी के घर सत्यापन के लिए पहुंची थी। सुरेंद्र के बारे में पूछने पर पत्नी ने लापता होने की जानकारी दी तो पुलिसकर्मियों ने रूबी के फोटो खींच लिए।

 

13 of 21
सुरेंद्र का बड़ा भाई अ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे रूबी घबरा गई। उसे लगा कि पुलिस से किसी ने शिकायत कर दी है। शुक्रवार को उसने जेठ को फोन करके घर बुलाया और बताया कि पति को मारकर शव बाथरूम में दफना दिया है। इसके बाद अनिल ने पुलिस को सूचना दी।

 

14 of 21
चर्चा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से बोली-पति ने कर ली थी आत्महत्या
आरोपी रूबी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वह बार-बार बयान बदलने लगी। पहले उसने नींद की गोली देने की बात कही। फिर कहा कि पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घबराकर उसने शव को दफना दिया।

 

15 of 21
घर में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कहा कि बाथरूम का फर्श कमरे के फर्श से दो से तीन फीट नीचे था, इसलिए शव को उसमें डाल दिया। इसके बाद मिट्टी लाकर डाल दी और मिस्त्री बुलाकर फर्श पक्की करवा दी। इससे किसी को शक नहीं हुआ। वह घर में भी आराम से रह रही थी। हालांकि, पुलिस को शक है कि घटना में कोई और भी शामिल हो सकता है। 

 

16 of 21
Husband murder in Agra - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक अकेला व्यक्ति इस पूरी घटना को अंजाम नहीं दे सकता। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का फर्श खोदकर कंकाल बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। 

17 of 21
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
24 साल पहले भरतपुर से आगरा आया था परिवार
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से भरतपुर के रंजीत नगर निवासी राधेश्याम शर्मा एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे। 24 साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद आगरा आ गए थे। सिकंदरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में रहने लगे। 14 साल पहले उनकी मौत हो गई थी।

 

18 of 21
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुरेंद्र उनका छोटा बेटा था। बड़े बेटे अनिल ऑटो चालक हैं और वायु विहार, शाहगंज में रहते हैं। सुरेंद्र रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे। उनकी शादी 16 साल पहले रूबी से हुई थीं। दो बेटियां प्राची (15) और सिद्धि (9) हैं। सुरेंद्र की मां कमला भी साथ ही रहती थीं।

 

19 of 21
जानकारी देतीं पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र की मां को पति की पेंशन के 32 हजार रुपये मिलते थे। रूबी डेबिट कार्ड और पासबुक अपने पास रखती थी। पेंशन की रकम से वह जेठ अनिल को 10 हजार रुपये देती थी। जून में रूबी ने अनिल को पेंशन की रकम नहीं दी।

 

20 of 21
आगरा में सुरेंद्र की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहा कि पेंशन नहीं आई है। अनिल बृहस्पतिवार को मां को भरतपुर लेकर गए। पेंशन के बारे में जानकारी की तो पता चला कि पेंशन खाते में भेजी जा चुकी है। अनिल ने घर पहुंचकर रूबी से शिकायत की तो दोनों में झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

21 of 21
पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नीचे दफन था पति, ऊपर रोज नहाती थी रूबी
पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या के बाद रूबी ने शव को न सिर्फ बाथरूम में दफनाया था, बल्कि रोज लाश के ऊपर ही नहाती थी। वह नियमित बाथरूम का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि जब पड़ोसी सुरेंद्र के बारे में पूछते तो परेशान होने का नाटक करती। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें