फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच माह पहले निकाह... चार माह की गर्भवती शबीना, अब पत्नी और बेटी का कत्ल कर पति ने किया ये घिनौना काम

Thu, 10 Apr 2025 10:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Agra Double Murder: आगरा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गया। घर से बदबू आने पर वारदात का पता चला। आरोपी ने पांच महीने पहले शबीना से तीसरा निकाह किया था।
विज्ञापन
1 of 8
agra murder case - फोटो : अमर उजाला
Double Murder In Agra:आगरा के थाना जगदीशपुरा इलाके में 35 वर्षीय शबीना और उसकी 8 वर्षीय बेटी इनाया की घर में हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। घर पर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़कर प्रवेश किया। दोनों के शव कमरे में फर्श पर कंबल में लिपटे मिले। 

घटना के बाद से मृतका शबीना का पति अब्दुल रशीद फरार है। आरोप है कि उसी ने पत्नी और बेटी की हत्या की है। पांच महीने पहले ही उसने शबीना से तीसरा निकाह किया था। पुलिस का कहना है कि शव तीन दिन पुराने हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी अब्दुल रशीद और इनाया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रशीद ने किया था तीसरा निकाह
अब्दुल रशीद मार्बल कारीगर है। वह घर से ही काम करता था। उसने शबीना से आठ नवंबर 2024 को तीसरा निकाह किया था। शबीना की पहले पति से बेटी इनाया थी। वह उसे साथ लेकर ससुराल आई थी। परिजन ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे शबीना की किरावली में रहने वाली बहन शबनम से फोन पर बात हुई। तब उसने परेशान होने की बात कही थी। 
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी अब्दुल रशीद और शबीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शबीना से मारपीट करता था रशीद
यह भी बताया था कि पति मारपीट करता है। इसके बाद फोन कट गया। तब से उसका फोन नहीं लग रहा था। उधर, मंगलवार रात को अब्दुल रशीद के घर से दुर्गंध आ रही थी। उसके भाई रहीसुद्दीन का परिवार पड़ोस में रहता है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़ दिया। अंदर पीछे की तरफ एक कमरा था। उस पर भी ताला था।

4 of 8
अब्दुल रशीद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे खोला तो फर्श पर कंबल में लिपटे हुए शबीना और इनाया के शव पड़े थे। शव कई दिन पुराने थे। वह गलने भी लगे थे। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। मामले में शबीना के  पिता इसरार ने बेटी और धेवती की हत्या की तहरीर दी। यह भी कहा कि शबीना 4 महीने की गर्भवती थी।
विज्ञापन

5 of 8
इनाया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसीपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चला है। माना यही जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में हत्या कर पति फरार हो गया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 8
शबीना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत
शबीना के परिजन ने बताया कि पिता इसरार कहरई, ताजगंज में रहते थे। मगर, 1 साल पहले मकान बेचकर बदायूं चले गए थे। वहीं पर परिवार रहता है। बड़ी बेटी शबनम किरावली में रहती है। छोटी शबीना की दूसरी शादी करने किरावली आए थे। अब्दुल रशीद का पहली पत्नी से विवाद हो गया था। दूसरी पत्नी की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन

7 of 8
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
अब्दुल ने हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। इसलिए वह कई दिन से मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर पत्नी की शिकायत कर रहा था। उस पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत में लिखा नंबर मिलाया। मगर, वो अब्दुल के परिचित का निकला। पुलिस को आशंका है कि अब्दुल ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए फर्जी शिकायत की। इसमें अपने परिचित का नंबर लिख दिया।

 
विज्ञापन

8 of 8
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
दोस्त ने परिवार को किया था फोन
अब्दुल रशीद के घर पर पड़ोसियों ने रविवार सुबह ताला लगा देखा। उन्हें लग रहा था कि परिवार कहीं घूमने गया होगा। मृतका के परिजन ने बताया कि अब्दुल के दोस्त ने मंगलवार रात 10:15 बजे कॉल किया। अब्दुल के बारे में पूछा। उसके बारे में जानकारी से इंकार करने पर काल काट दिया। एक घंटे बाद पड़ोसी का फोन आया। बाद में पुलिस ने हत्या की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: UP: फिजा का कत्ल...कुएं में फेंकी लाश, 65 दिन बाद ऐसे खुला राज; भीमसेन ने इसलिए की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें