फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रेम विवाह के बाद दो पत्नियों को एक साथ रखना चाहता था पति, विरोध करने पर दूसरी वाली को मार डाला

Thu, 22 Dec 2022 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ज्योति का फाइल फोटो, हत्यारोपी पति उदय - फोटो : अमर उजाला
जिससे प्रेम विवाह किया, उसने पहले प्यार में धोखा दिया। फिर जान ले ली। आगरा का सिक्योरिटी एजेंसी संचालक उदय सिंह ने ज्योति से प्रेम विवाह किया था। जबकि उदय पहले से ही शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी गांव में रहती है। यह बात उसने ज्योति से छिपाई। प्रेम विवाह के बाद ज्योति के साथ शेखर एन्क्लेव में साथ रहने लगा, लेकिन कुछ ही दिनों में उसका राज खुल गया। इसके बाद दोनों में झगड़े होने लगे। उदय दोनों पत्नियां का खर्च नहीं उठा पा रहा था। वह चाहता था कि दोनों पत्नी एक ही घर में एक साथ रहें। ज्योति पर गांव में रहने के लिए दबाव बना रहा था। ज्योति इसके विरोध में थी। ज्योति उसकी दूसरी पत्नी से कोई संबंध रखना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर झगड़े बढ़ने लगे। मंगलवार को झगड़े के दौरान उदय ने ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला की छानबीन की तो इन सब बातों का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि ज्योति के पिता बाबूराम पुलिस विभाग में थे। उनकी मौत हो गई थी। मृतक आश्रित में उनकी पत्नी सोना को फालोअर की नौकरी लगी थी। बेटी ज्योति का पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वो उदय सिंह की सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने लगी। इसी दौरान उसकी दोस्ती उदय से हुई थी।  
विज्ञापन

3 of 5
हत्यारोपी उदय - फोटो : अमर उजाला
ज्योति और उदय के बीच प्रेम संबंध हो गए। उदय ने अपनी शादी की बात छिपाई। वर्ष 2019 में कोर्ट मैरिज करने के बाद उदय और ज्योति शेखर एन्क्लेव में साथ रहने लगे। तब ज्योति को पता चला कि उदय पहले से शादीशुदा है। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। ज्योति का डेढ़ साल का बेटा भी है।

4 of 5
हत्यारोपी उदय - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था। इसी दौरान उदय ने ज्योति की हत्या कर दी। इसके बाद थाना सिकंदरा पहुंच गया। उदय ने बताया कि वह ज्योति को अपने घर ले जाकर रहना चाहता था। मगर, वो गांव में जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसको लेकर झगड़ा होता था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदरा थाने में मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां सोना और भाई निखिल ने बताया कि ज्योति के साथ उदय सिंह ने धोखा किया था। इस वजह से वो विरोध करती थी। उदय ज्योति के साथ आए दिन मारपीट करता था। मृतका के भाई ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें