आगरा के ताजगंज में तीन महीने पहले विधवा महिला से निकाह करने वाले युवक पर पत्नी की सिर कुचलकर हत्या करने का आरोप है। घर में महिला का शव मिलने के बाद आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
1 of 12
आगरा में पत्नी की बेरहमी से कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
वैवाहिक वेबसाइट से रिश्ता होने के बाद दूसरा निकाह कर पति के साथ नगला पैमा (ताजगंज) में रह रही 35 वर्षीय उज्जमा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ससुर के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दुर्गंध आने पर बेटे फरहान की हत्या का शक जताया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घर का ताला तोड़ा तो बहू का शव मिला। पति घर में नहीं मिला। कमरे में खून से सनी ईंट मिली। फर्श पर चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। पुलिस का कहना है कि पति घटना के बाद से नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वह हत्या कर भाग गया है। उसका फोन भी बंद जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या की वजह पता की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 12
कमरे का दरवाजा तोड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कोल्हाई, ताजगंज निवासी अकबर अली उर्फ बब्बू का पीर कल्याणी में नॉनवेज रेस्तरां है। उन्होंने बताया कि मझला बेटा फरहान (40) रेस्तरां में ही काम करता है। साढ़े चार साल पहले बेटे का पहली पत्नी बुशरा से तलाक हो गया था। उसके दो बच्चे हैदर अली और रिजवान हैं। बुशरा दूसरे पति के साथ रहने लगी। बच्चे फरहान के पास ही उनके घर में रह रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 12
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ढाई साल पहले फरहान ने बिहार की युवती से दूसरा निकाह किया था मगर वो छोड़कर चली गई। इसके बाद फरहान ने तीन महीने पहले झांसी के कोतवाली स्थित भैरो खिड़की निवासी उज्जमा से निकाह कर लिया। घर आकर जानकारी दी। वह नगला पैमा स्थित उनके पुश्तैनी घर में रह रहे थे। रविवार रात को फरहान पेट में दर्द बताकर जल्दी काम से चला गया।
4 of 12
घर में प्रवेश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को काम पर नहीं आया था। इस पर बब्बू को चिंता हुई। उन्होंने फोन मिलाया तो बंद आया। मंगलवार सुबह 7:30 बजे वो बेटे को देखने के लिए घर पहुंचे मगर ताला लगा था। उन्होंने दो लोगों को दीवार फांदकर घर में भेजा। खिड़की से झांकने पर शव नजर आया। दुर्गंध भी आ रही थी। उन्हें लगा कि बेटे की हत्या कर बहू भाग गई है। कूलर और पंखे चल रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह 10 बजे फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फील्ड यूनिट को भी बुलाया।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो फर्श पर उज्जमा का शव पड़ा था। पास ही खून से सनी ईंट थी। प्रथम दृष्टया उसके सिर में ईंट से प्रहार कर हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फरहान नहीं मिला। उसका मोबाइल बंद आया। पलंग पर उज्जमा का मोबाइल मिला। महिला के परिजन को सूचना दी। प्रथम दृष्टया उस पर ही हत्या का आरोप है। परिजन दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 12
पुलिस के साथ मौजूद फरहान के पिता
- फोटो : अमर उजाला
पहले बेटे की हत्या का शक तीन घंटे बाद निकली बहू
नगला पैमा में मकान के अंदर शव होने की सूचना पर बाहर भीड़ लग गई। फरहान के पिता बब्बू बेटे की हत्या की आशंका जताने लगा। उन्हें लग रहा था कि बहू हत्या कर भाग गई है। उन्हें बहू का नाम और घर का पता भी नहीं मालूम था। तीन घंटे तक कयास लगते रहे। जब फोरेंसिक टीम अंदर पहुंची तो महिला की हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
7 of 12
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कैंसर से पति की मौत के बाद किया था दूसरा निकाह
मृतका उज्जमा की छोटी बहन नेहा ने पुलिस को बताया कि बहन उज्जमा के पति अनवर की चार साल पहले कैंसर से मृत्यु हो गई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं। झांसी में ही नाना के घर में रहकर पढ़ रहे हैं। बहन ने बताया कि उज्जमा की मुलाकात सात महीने पहले फरहान से रिश्ते कराने वाली वेबसाइट की मदद से हुई थी।
8 of 12
घर में मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फरहान ने पत्नी से तलाक के बारे में बताया। इससे बात बन गई। दोनों ने 20 अप्रैल को निकाह कर लिया। फरहान उसे अपने घर लेकर आया। अपनी मां को जानकारी दी। उन्होंने उसे पुश्तैनी घर में रहने के लिए बोल दिया। जून में उज्जमा अपने बच्चों को भी लेकर आई। 6 जुलाई को स्कूल खुलने की वजह से उन्हें मायके छोड़ आई।
9 of 12
घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
22 जुलाई को फरहान आ गया। वह उज्जमा को अपने साथ लेकर आगरा आया था। बहन का आरोप है कि शनिवार और रविवार को बहन ने मैसेज किया कि फरहान उसके साथ मारपीट कर रहा है। वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है। उसे यहां से ले जाओ। उसने अगले सप्ताह आने की बात कही।
10 of 12
घर के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच: खाना खाने से पहले उज्जमा को मार डाला
डीसीपी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। कमरे में सामान चेक किया। चूल्हे पर बर्तन में दूध रखा मिला। वहीं एक बर्तन में रोटियां और सब्जी भी रखी थीं। इससे ऐसा लग रहा है कि रात में फरहान घर आया था। उज्जमा ने घटना से पहले खाना बनाया था। दूध भी उबाल कर रख दिया था।
11 of 12
फरहान के पिता से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रोटी सब्जी और दूध रखा मिला है। इससे अनुमान है कि हत्या खाना खाने से पहले ही की गई। उज्जमा अपनी स्कूटी भी लेकर आई थी। वह घर में खड़ी नहीं मिली है। आशंका है कि इससे ही पति भाग गया। गांव में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। इस कारण फरहान के जाने वाले रास्ते का पता नहीं चल सका है।
कूलर चलता रहा, नहीं हो सकी पड़ोसियों को जानकारी
घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही फरहान पत्नी के साथ मकान पर आया था। वह सुबह ही चला जाता था। रात में आता था। उसकी पत्नी घर के अंदर ही रहती थी। किसी से कोई बात नहीं करती थी। घरेलू जरूरत का सामान लेने भी फरहान ही जाता था। रविवार रात से कूलर चल रहा था मगर किसी को शक नहीं हुआ। किसी की आवाज भी नहीं आई। किसी तरह झगड़ा भी नहीं देखा।