फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार करने में छूटने लगे पसीने, सर्दी के मौसम में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

Mon, 25 Nov 2019 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ताजमहल देखने आए पर्यटकों को स्मारक का दीदार करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वीकेंड होने के कारण अधिक भीड़ रही। इसके चलते दोनों प्रवेश गेट (पश्चिमी और पूर्वी) पर लंबी लाइनें लग गईं। टिकट लेने के लिए खिड़की पर काफी इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने से पर्यटकों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इससे नोकझोंक की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

2 of 5
टिकट विंडो के बाहर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सर्दी का मौसम शुरू होते ही ताजनगरी में पर्यटकों का ग्राफ बढ़ने लगा है। वहीं भीड़ के चलते ताजमहल के दीदार में पर्यटकों के पसीने भी छूटने लगे हैं। रविवार को ताजमहल में प्रवेश के लिए पर्यटकों को जूझना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से ही प्रवेश गेटों पर लंबी लाइन लग गई थी। 26 हजार से अधिक देशी और छह हजार से अधिक विदेशी पर्यटकों ने स्मारक निहारा। हालांकि इनमें से स्मारक की टिकट खिड़कियों से 24 हजार से अधिक ही टिकट की बिक्री हुई थी। 

4 of 5
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराकर भी बहुत से पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आए। परिजनों के साथ आए पांच साल से कम उम्र के बच्चों ने भी रविवार की छुट्टी खूब मस्ती से गुजारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पूर्वी गेट की अपेक्षा पश्चिमी गेट पर अधिक भीड़ रही। यहां पर्यटकों को टिकट लेने और स्मारक में प्रवेश करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें