मथुरा जन्माष्टमी 2021: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा था, भक्तों की भीड़ मंदिर के बाहर जुटने लगी। रात 1.45 बजे मंदिर के पट खुले तो आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सेवायत ने 1.55 बजे आरती शुरू की तो पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गूंज उठा। मंगला आरती के शुरू होने और खत्म होने तक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही।