आगरा की ट्रांस यमुना की रहने वाली एचआर मैनेजर युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने पहले ही ऑफिस में चाकू लाकर रखा और सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग भी काट दी थी। युवती का सिर नहीं मिला है। आरोपी को जेल भेज दिया है।
आगरा के संजय पैलेस स्थित कंपनी की एचआर मैनेजर मिंकी की हत्या का प्लान आरोपी विनय राजपूत ने घटना से पांच दिन पहले ही बना लिया था। उसने ऑफिस में चाकू लाकर रखा और सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग भी काट दी थी। मिंकी के ऊपर चाकू से आठ से अधिक वार किए थे। पुलिस ने धड़ बरामद कर लिया था लेकिन सिर नहीं मिल सका है।
पार्वती विहार कॉलोनी, टेढ़ी बगिया निवासी मिंकी संजय प्लेस स्थित एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। कंपनी में ही काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत से उसकी दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
2 of 14
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर काटकर की गई थी मिंकी की हत्या
23 जनवरी को मिंकी घर से भाई की शादी का कार्ड बांटने के लिए निकली थी। इसके बाद लौटी नहीं। परिजन की सूचना पर पुलिस ने तलाश की। उसका शव जवाहर पुल पर प्लास्टिक के बोरे में मिला था। उसकी सिर काटकर हत्या की गई थी।
मिंकी से मन ही मन नफरत करने लगा था आरोपी
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी विनय राजपूत ने पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि मिंकी किसी और से भी फोन पर बात करती है। उसने उसे मना किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। इस कारण वह उससे मन ही मन नफरत करने लगा था।
4 of 14
मिंकी शर्मा के ऑफिस में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना वाले दिन प्रेमी ने मिंकी को ऑफिस बुलाया
17 जनवरी को चाकू लाकर आफिस में रख दिया। एक दिन पहले सीसीटीवी कैमरों के तार हटा दिए। घटना वाले दिन उसने मिंकी को ऑफिस बुलाया। मिंकी उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रही थी। कह रही थी कि उसे भाई की शादी के लिए रुपयों की जरूरत थी। उसने मना कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 14
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिंकी के पेट, हाथ और पैर पर चाकू से किया हमला
इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वह चाकू निकाल लाया। यह देखकर मिंकी ने चाकू को पकड़ लिया। उसकी गर्दन पर चाकू अचानक लग गया, जिससे वह गिर गई। इसके बाद आरोपी ने मिंकी के पेट, हाथ और पैर पर चाकू मारे। मरने पर शव को बोरे में रखने के कारण मिंकी के सिर को काटकर धड़ से अलग कर दिया था।
विज्ञापन
6 of 14
मिंकी शर्मा का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोरे में टेप लगाकर शव को किया पैक
बिना कपड़ों के ही शव को प्लास्टिक के बोरे में टेप लगाकर पैक कर दिया और जवाहर पुल पर ले गया। उसे यमुना में नहीं फेंक सका। पुल पर बोरी को छोड़कर झरना नाले गया और बैग में रखा सिर, कपड़े व मोबाइल फेंक आया।
विज्ञापन
7 of 14
मिंकी शर्मा का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कपड़े, मोबाइल अन्य सामान बरामद
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर कपड़े, मोबाइल अन्य सामान बरामद कर लिया है। सिर की तलाश की जा रही है। आरोपी विनय राजपूत को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेगी।
डिजिटल साक्ष्य दिलाएंगे सजा
पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस के पास डिजिटल साक्ष्य हैं। विनय सीसीटीवी फुटेज में बोरा लेकर जाता नजर आया है। इसके साथ ही मिंकी और विनय के बीच आखिरी बार काल पर हुई बातचीत का भी रिकॉर्ड है। इसके साथ ही वो परिवार वालों के संपर्क में भी था। उनके साथ अलग-अलग स्थान पर भी गया था। उसकी आखिरी बार मिंकी के परिजन से बात भी हुई थी। वह शव के साथ ही था।
9 of 14
Agra HR murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उसने दोपहर में मिंकी के ऑफिस पहुंचने के कुछ देर बाद ही हत्या कर दी थी। इसके बाद वो बचने की योजना बनाता रहा। रात में जब उसे मिंकी के भाई दीपक ने बुलाया तो वो 11:30 बजे पहुंचा। उनके साथ तलाश में जुट गया। आशंका है कि वह रात में 11 बजे ऑफिस से निकला। तभी शव को ठिकाने लगाया। पुलिस को कई साक्ष्य मिल गए हैं। इनके आधार पर ही आरोपी को सजा दिलाई जाएगी।
मोदी-योगीजी मेरी बहन को इंसाफ दिलाएं, आरोपी को मिले फांसी की सजा
हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं। विनय अकेला इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सकता है। पुलिस गहनता से जांच करे। जितने लोग भी संलिप्त मिलें, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मेरी बहन (मिंकी) की जिस तरह से जान ली गई, उसी तरह से आरोपी को भी सजा मिलनी चाहिए। यह कहना था, मृतका के भाई दीपक और बहन रिंकी का। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
11 of 14
मिंकी और विनय
- फोटो : अमर उजाला
बेटी मिंकी की हत्या से परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं। पिता अशोक शर्मा और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें रिश्तेदार संभाल रहे हैं। भाई दीपक ने बताया कि बहन घर से 2 बजे निकली थी। कहा था कि ऑफिस में काम से जाना है। वह उसकी शादी के कार्ड भी ले गई थी। रात 8 बजे तक नहीं आने पर कॉल किया तो रिसीव नहीं हुआ। बाद में उसके साथ काम करने वाले विनय को मिलाया। उसने कहा कि ऑफिस में तो कोई आया ही नहीं है।
12 of 14
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस पर मिंकी की तलाश में जुट गए। रात 11:30 बजे विनय भी आ गया। तब तक उसने बहन की हत्या कर दी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उसे फांसी की सजा दिलाई जाए। उसने जो काम किया है, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। सजा से यह एक संदेश इस तरह की घटना करने वालों के लिए जरूर होना चाहिए। वहीं बहन का सिर भी बरामद किया जाए।
13 of 14
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
मिंकी ने किया था संघर्ष, विनय ने चाकू से किए कई वार
मिंकी की निर्मम हत्या करने के आरोपी विनय जेल जा चुका है। सोमवार को मृतका के शव का पोस्टर्माटम कराया गया। चार डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इनमें दो पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक के साथ ही स्त्री रोग विभाग की चिकित्सक और फोरेंसिक विभाग के चिकित्सक शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक, मिंकी के सीने, पेट, हाथ और पैर पर चोट के निशान थे। इससे अनुमान है कि मिंकी ने बचने का प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं सकी। अत्यधिक खून बहने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। पैरों को काटने का भी प्रयास आरोपी ने किया मगर सफल नहीं हो सका।
घर में मौजूद मिंकी के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर में होगा शादी का आयोजन
मिंकी के भाई दीपक की छह फरवरी को है। मिंकी की हत्या से परिवार दुखी है। दीपक ने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन पीली चिट्ठी घर में आ गई थी। कार्ड बंट चुके हैं। बहन की ख्वाहिश को देखते हुए शादी का कार्यक्रम होगा। मंदिर में परिवार के कुछ सदस्य जाएंगे। इसके अलावा कोई आयोजन नहीं होगा।