आगरा में एचआर मैनेजर की हत्या का आरोपी प्रेमी रिमांड पर है। आरोपी को झरना नाला के पास ले जाकर सिर और मोबाइल की तलाश कराई गई। लेकिन अभी तक सिर नहीं मिला है। पुलिस की टीम ड्रोन से कटे सिर की तलाश में जुटी है।
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पार्वती विहार कॉलोनी निवासी निजी कंपनी की एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा (25) की हत्या के आरोपी विनय राजपूत को पुलिस ने शुक्रवार को रिमांड पर लिया। उसे झरना नाला के पास ले जाकर पांच घंटे तक मृतका के कटे सिर और मोबाइल की तलाश की गई।
आसपास के जंगल में ड्रोन कैमरों से भी देखा गया। मोबाइल की तलाश के लिए गोताखोरों ने चुंबक का भी प्रयोग किया लेकिन न मोबाइल मिला और न ही सिर का पता चल सका। आज भी तलाश की जा रही है। इसके बाद आरोपी को वापस जेल भेज दिया जाएगा। वहीं, मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। अध्यक्ष विजया रहाटकर ने डीजीपी को पत्र लिखकर समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
मिंकी शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिंकी शर्मा संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित एक कंपनी के ऑफिस में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। कंपनी में ही आरोपी विनय राजपूत भी काम करता था। पुलिस ने खुलासा किया था कि विनय और मिंकी में प्रेम संबंध थे।
दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन विनय छह महीने से मिंकी पर शक करने लगा था। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। 23 जनवरी को मिंकी को कार्यालय में बुलाकर विनय ने उसकी हत्या कर दी थी।
4 of 10
विलाप करते मिंकी शर्मा के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धड़ को बोरे में भरकर जवाहर पुल पर फेंका
सिर को धड़ से काटकर अलग कर दिया था। उसके पैरों को भी चाकू से काटने का प्रयास किया था। बाद में धड़ को बोरे में भरकर जवाहर पुल पर फेंक दिया था। वहीं सिर को एक बैग में रखकर मोबाइल के साथ झरना नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
5 of 10
मिंकी शर्मा के ऑफिस में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिमांड पर 'कातिल' प्रेमी
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि विवेचक हरेंद्र कुमार ने आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। कोर्ट ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक की रिमांड दी। इस पर पुलिस ने उसे जिला जेल से रिमांड पर लेकर दोपहर 12 बजे झरना नाला लेकर पहुंची। गोताखोरों के साथ तीन टीमों ने तलाश शुरू की। एक टीम को सिर की बरामदगी के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
6 of 10
मिंकी शर्मा का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं दूसरी टीम चुंबक की मदद से मोबाइल की तलाश में लगी। तीसरी टीम ने ड्रोन कैमरों से नाले के आसपास और जंगल में तलाश की। आरोपी ने जिस स्थान पर बताया, वहां पर सिर और मोबाइल नहीं मिला। इस पर 200 मीटर तक नाले के पानी के बहाव से आगे और पीछे दोनों तरफ देखा गया। जंगल में ड्रोन से यह देखा गया कि कोई जानवर तो सिर को खींचकर नहीं ले गया। हालांकि, सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
7 of 10
मिंकी शर्मा का घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला के जीवन, गरिमा और सुरक्षा के अधिकार का गंभीर उल्लंघन
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस अपराध की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़िता के परिवार को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस संबंध में यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर पांच दिन के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) तलब की है।
8 of 10
मिंकी और विनय
- फोटो : अमर उजाला
आयोग ने एक बयान में कहा कि 25 वर्षीय युवती की नृशंस हत्या, जिसमें अत्यधिक हिंसा और शव के टुकड़े किए जाने की घटना शामिल है, यह न केवल अमानवीय और निंदनीय है, बल्कि यह महिला के जीवन, गरिमा और सुरक्षा के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है।
9 of 10
मिंकी के घर के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
हर रोज जा रहे थाने, मिल रहा आश्वासन
मिंकी के परिजन रोज पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। उनका कहना है कि मिंकी का सिर पुलिस 7 दिन बाद भी बरामद नहीं कर सकी है। वह हर दिन थाने जाते हैं और पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है। अगर ज्यादा दिन हो गए तो सिर बरामद नहीं हो सकेगा। पानी में बहकर दूर जा सकता है। कहा कि आरोपी ने जिस तरह से मिंकी की जान ली, उसी तरह उसका अंजाम होना चाहिए। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
तलाश के दौरान निकला अजगर
पुलिस ने बताया कि झरना नाला के आसपास घना जंगल है। सिर बहकर दूर जा सकता है मगर मोबाइल 200 से 300 मीटर से ज्यादा दूर नहीं जा सकता इसलिए चुंबक से देखा गया। वहीं जिस समय पुलिस टीम तलाश में लगी थी 15 फीट का अजगर निकल आया। उसे देखकर पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे दूर किया तो वह जंगल में चला गया।