उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में प्रेम विवाह करने पर एक युवती को अपनों ने मार डाला। पुलिस ने मृतका के सगे भाई समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को ऑनर किलिंग की घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को जो बातें बताईं, वो चौंकाने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 6
अस्पताल में घायल ज्योति और रोहित (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
घटना सात जुलाई की रात को हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बृजपुर निवासी ज्योति पति रोहित के साथ कीरतपुर से दवा लेकर घर वापस आ रही थी। तभी गांव गोपालपुर पास अंगौथा निवासी सगे भाई गुलशन, चचेरे भाई राघवेंद्र उर्फ राघव और रघुराई ने घात लगाकर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सगे भाई ने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर ज्योति को एक के बाद छह गोलियां मारीं थीं, जिससे उसके बचने की कोई गुंजाइश न रहे। वो लोग रोहित को मारना नहीं, बल्कि अपाहिज बनाना चाहते थे। उसको दो गोलियां लगी थी। इससे रोहित घायल हो गया, उसका इलाज चल रहा है।
4 of 6
हत्याकांड का खुलासा करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही घर भाग गए थे। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चचेरा भाई राघवेंद्र अविवाहित था। ज्योति के दूसरी जाति के युवक से शादी कर लेने की वजह से उसकी शादी भी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रोहित दूसरी जाति का है। ज्योति और रोहित ने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। इसी खुन्नस में ज्योति के भाइयों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बनाई थी।