फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: राम की नगरी में महकेगी श्रीकृष्ण के ब्रज की पावन रज, भक्त मनाएंगे उत्सव

Tue, 28 Jul 2020 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन में ब्रज के तीर्थस्थलों की रज (मिट्टी) लगेगी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ब्रज प्रांत के पदाधिकारी आगरा के बटेश्वर तीर्थ और ग्वाल बाबा मंदिर समेत ब्रज के 15 जिलों के प्राचीन मंदिरों से जल और मिट्टी अयोध्या ले जाएंगे। विहिप के मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री राममंदिर का भूमि पूजन करने पहुंचेंगे। इसलिए पवित्र जल और मिट्टी इकट्ठी की जा रही है, जो अयोध्या भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
रजत शिला का ऑनलाइन पूजन करतीं सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में धर्म रक्षा संघ ने सोमवार को एमआरसी आयुर्वेद रिसर्च सेंटर में ब्रज रज से निर्मित रजत शिला पूजन किया। इसमें वर्चुअल तरीके से जिले की सांसद हेमा मालिनी भी शामिल हुईं। सांसद ने कहा कि ब्रजवासियों की ओर से धर्म रक्षा संघ के माध्यम से ब्रज की रज और ब्रज के कुंडों का जल अयोध्या श्रीराम लला के नवनिर्मित मंदिर के लिए जाएगा, यह सभी ब्रज वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण होगा।
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य राममंदिर का निर्माण राम भक्तों के लिए एक तोहफा समान है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से श्रीराम जन्मभूमि तक ब्रज की रज पहुंचकर अपनी सुगंध सभी भक्तों तक पहुंचाएगी। 

4 of 6
कार्यकर्ताओं को सीकरी वाले हनुमान मंदिर की मिट्टी सौंपते लोग - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर के लिए फतेहपुर सीकरी के प्रसिद्ध तालवाले हनुमान मंदिर से भी मिट्टी जाएगी। सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता मिट्टी लेने मंदिर पहुंचे। महंत गंगादास पुजारी ने मंदिर के आंगन की मिट्टी उन्हें सौंपी। मिट्टी सौंपने से पूर्व विधि-विधान से पूजा की गई। राममंदिर निर्माण को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। 

विज्ञापन

5 of 6
हवन करते शिवसेना के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर  के भूमि पूजन का उत्सव शिवसैनिक घर-घर में कीर्तन करके मनाएंगे। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में कोरोना के कारण सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकते हैं। इसलिए शिवसैनिक घरों में भजन कीर्तन कर इस ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विहिप कार्यकर्ताओं को पांचों गुरुद्वारा की रज देते संत बाबा प्रीतम सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर की नींव में आगरा के पांच गुरुद्वारों की रज भी लगेगी। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर मंगलवार को इन गुरुद्वारों की मिट्टी संत बाबा प्रीतम सिंह ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की सौंपी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी को जिस दिन का था इंतजार, आखिरकार वो दिन आ ही गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें