फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बरसा होली का आनंद, रंगों में सराबोर होकर जमकर झूमे कान्हा के भक्त

Sun, 17 Mar 2019 08:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उड़ता रंग गुलाल - फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली का आनंद बरसा। कलाकारों ने मंच पर रसिया, होली गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज द्वारा श्रीराधाकृष्ण की युगल जोड़ी की आरती कर किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रंग और गुलाल से आसमान भी सतरंगी हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उड़ता रंग गुलाल - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भक्ति के रंग की ऐसी हिलोर उठी कि मथुरावासियों के साथ देश-विदेश से आए भक्त भी उसमें रंगे हुए नजर आए। हर कोई कान्हा के प्रसादी रंग में रंग गया। रंगों की होली के दर्शन पाकर देश और विदेश से आए कान्हा के भक्त कृतार्थ हो गए। हर ओर रंग बिरंगे उड़ते गुलाल से वातावरण होलीमय हो गया। 
विज्ञापन

3 of 7
लठमार होली खेलतीं हुरियारिन - फोटो : अमर उजाला
होली के रंगों की बरसात के बीच श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में रावल गांव से आए हुरियारे और हुरियारिनों ने लठमार होली खेली। रंगों की बरसात के बीच हुरियारिनों की प्रेम पगी लाठियां हुरियारों पर बरसने लगी। हुरियारिनों की लाठियों से बचने को ढाल लिए घुटने के बल बैठने को मजबूर थे। आसमान से रंग और गुलाल की बरसात हो रही थी।  

4 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होली का उत्सव - फोटो : अमर उजाला
रंगों का आनंद शाम तक बरसता रहा और कान्हा के भक्त हर पल आनंद लूटते रहे। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के सचिव के सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने व्यवस्थाएं संभालीं। 
विज्ञापन

5 of 7
नृत्य करते राजस्थान के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के कलाकारों ने अपनी परंपरागत नृत्य की प्रस्तुति दी, वहीं ओम प्रकाश ने मटकी नृत्य, बुंदेलखंड से कलाकारों ने पाईडंडा नृत्य और करतब दिखाया। आसमान से रंग गुलाल बरस रहा था। 
विज्ञापन

6 of 7
राधाकृष्ण के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
राजेश शर्मा ने आयो रसिया मोर बन आयौ रसिया, बरसाने की मोर कुटी पे मोर बन आयो रसिया गीत पर मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण के स्वरूप को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नृत्य करते श्रीकृष्ण के स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
कलाकारों ने मेरी चुनरी में लग गयौ दाग री ऐसो चटक रंग डारौ, चारों धामों से निराला ब्रज धाम के दर्शन कर लेयौ जी और ठाकुर हमरे रमण बिहारी हम हैं रमण बिहारी...भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें