फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभरनी एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में 'पुष्पवर्षा' के साथ उड़ा गुलाल, सराबोर हुए भक्त

Sun, 17 Mar 2019 06:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 9
बांकेबिहारी मंदिर में होती पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
होली खेल रहे नंदलाल, वृंदावन की कुंज गलिन में...रंगभरनी एकादशी पर कुछ ऐसा ही अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। तीर्थनगरी वृंदावन में रविवार को इतना रंग बरसा कि हर कोई सराबोर हो गया। अपने आराध्य के साथ होली खेलने के लिए शाम तक भक्तों का हुजूम परिक्रमा मार्ग के साथ बांकेबिहारी मंदिर के प्रमुख मार्गों पर लगा रहा। नगर के मंदिरों में राधे राधे की गूंज रही। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में श्रृंगार आरती के बाद जनजन के आराध्य ठाकु ने जब भक्तों संग होली खेली तो चहुंओर अद्भुत और अलौकिक होली के रंग बिखरने लगे। बांकेबिहारी के जयकारों के बीच धक्का-मुक्की की परवाह किए बिना श्रद्धालुओं ने होली का आनंद लिया। हरा, गुलाबी, लाल, पीला, केसरिया आदि रंगों का गुलाल सेवायतों ने भक्तों पर डाला। 
विज्ञापन

3 of 9
बांकेबिहारी मंदिर में होली के रंगों की वर्षा - फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर पहली बार वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से होली की शुरुआत हुई। सेवायतों ने सबसे पहले रजत सिंहासन पर श्वेत पोशाक धारण कर विराजमान हुए ठाकुर बांकेबिहारी के गालों पर गुलाब जल और केसर से तैयार की गई कीच लगाई। इसके साथ ही मंदिर में होली की शुरुआत हो गई। यह क्रम दोपहर राजभोग आरती तक जारी रहा। 

4 of 9
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों पर बरसा 'प्रेमरंग' - फोटो : अमर उजाला
शाम को फूलों की होली का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु समय से पूर्व ही बांके बिहारी मंदिर परिसर में में पहुंच गए। शाम 4.30 बजे मंदिर के गेट खुलते हुए श्रद्धालु जयघोष के साथ अंदर प्रवेश कर गए। यहां फूलों की होली खेली गई। 
विज्ञापन

5 of 9
बांकेबिहारी मंदिर को जाने वाले रास्ते में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत पिचकारियों में रंग भरकर भक्तों पर डाल रहे थे। अपने आराध्य के आंगन में रंगों से सराबोर विभिन्न राज्यों से आए भक्त खुद को कृतज्ञ समझ रहे थे। 
विज्ञापन

6 of 9
वृंदावन में परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
भक्तों ने अबीर-गुलाल के बीच पंच कोसीय परिक्रमा की। इस मौके पर बिहारी जी को लड्डू-जलेबी व ठंडाई का भोग लगाया गया। वहीं राधा बल्लभ, राधा रमण जी, राधा दामोदर, शाहजी, श्याम सुंदर मंदिर में भी होली खेलने को भक्तों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

7 of 9
श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के बुर्जा रोड चैतन्य विहार स्थित भागवत पीठ पर आयोजित महोत्सव में श्रीराधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेलते भक्त।

8 of 9
प्रिया-प्रियतम की शोभायात्रा निकाली गई - फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर रविवार को राधावल्लभ घेरा से बग्गी में सवार होकर प्रिया-प्रियतम ने नगर भ्रमण कर भक्तों पर अबीर-गुलाल बरसाया। अखिल भारतीय वैष्णव महासभा के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे बैंडबाजों की धुन पर फाग गायन पर भक्त भी जमकर झूमे।
विज्ञापन

9 of 9
रंग बिरंगी रोशनी से नहाया रंगनाथ मंदिर का सिंह द्वार - फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन के रंगनाथ मंदिर के सिंह द्वार पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें