वृंदावन में यमुना किनारे चल रही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में ब्रज की होली के रंग बिखर रहे हैं। शुक्रवार को कुंभ क्षेत्र स्थित रसिया बाबा नगर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली खेलकर प्रभु श्रीनाथ प्यारे का प्राकट्योत्सव मनाया गया। भक्तों ने जमकर फूलों की होली का आनंद उठाया। रंग-गुलाल भी उड़ाया गया। इसके अलावा अन्य पंडालों में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
2 of 6
वृंदावन कुंभ: रसिया बाबा नगर में नृत्य करती महिला श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ क्षेत्र में श्रीनाथ प्रभु के प्राकट्योत्सव के अवसर पर शुक्रवार को प्रात: से ही संत-महंतों द्वारा बधाई देने का क्रम प्रारंभ हो गया, जो देर सायं तक चलता रहा। इस अवसर पर संत समाज द्वारा विभिन्न पदों के माध्यम से बधाई गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ा। भक्ति के रंगों में सरोबार होकर भक्त जमकर झूमे।
विज्ञापन
3 of 6
वृंदावन कुंभ: रसिया बाबा नगर में श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
भक्ति रस वर्धिनी वार्ता सत्र के 9वें दिन श्रीमद जगद्गुरु षष्ठ पीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभ राय ने सेवा और प्रेम से भक्ति एवं वैराग्य प्राप्ति विषय पर प्रवचन दिया। इस अवसर पर रसिया बाबा, रसिक माधव दास, शशिकांत भंडारी, कन्हैया अग्रवाल आदि सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
4 of 6
सांस्कृतिक पंडाल में आल्हा गायन करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक पंडाल में शुक्रवार शाम को महोबा से आए शरद अनुरागी एवं उनके साथियों ने आल्हा गायन किया। महोबा युद्ध की गाथा से लोगों में जोश और रोमांच भर गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं। इन्हें समझने के लिए हमें वर्षों लग जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ बैठक क्षेत्र स्थित महंत लाडली शरण के पंडाल में शनिवार से आयोजित होने होने वाली श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा के लिए शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। श्यामानंद प्रभु नगर कुंभ क्षेत्र में भागवत पीठ सत्य सनातन सेवार्थ संस्थान के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया।
वृंदावन कुंभ बैठक में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हर रोज हजारों श्रद्धालु यमुना में स्नान कर रहे हैं। अमर उजाला इस धार्मिक आयोजन को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। श्रद्धालु भी कुंभ क्षेत्र में ली गई सेल्फी अमर उजाला को भेज रहे हैं, जो अखबार और अमर उजाला डॉट कॉम पर प्रकाशित होती हैं।