फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे की मिसाल: हिंदू-मुस्लिम लोगों ने फूल बरसाकर किया सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत

Sat, 03 Aug 2019 06:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हिंदू मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
सुलहकुल और सद्भाव की नगरी आगरा में हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है। शनिवार को गुरु नानकदेव की 550वीं प्रकाश यात्रा का हिंदू-मुस्लिम लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शर्बत की छबील लगाई और यात्रा में शामिल सिख पदयात्रियों को इत्र लगाया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

2 of 5
अखिल भारतीय सर्वधर्म साबरी एकता संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा क्लब के गेट पर दरगाह मरकज साबरी व अखिल भारतीय सर्वधर्म साबरी एकता संगठन की ओर से शर्बत की छबील लगाई गई। दरगाह के सज्जादानशीं रमजान अली शाह ने कहा कि गुरुजनों की वाणी की सच्चाई की राह दिखाती है। इस देश में विभिन्न धर्म व संस्कृतियों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
सचिव विजय कुमार जैन ने कहा कि गुरुओं की वाणी अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। इस मौके पर रईसुद्दीन कुरैशी, वक्फ बोर्ड के निदेशक गुलाम मोहम्मद, असलम कुरैशी, बुंदू खान, अब्दुल सईद खान, हाजी इमरान, जय सिंह, बाबा त्रिलोकीनाथ, सरदार रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

4 of 5
पुष्पवर्षा कर सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
जमीअत उलमा-ए-हिंद आगरा की ओर से नालबंद चौराहे पर सिख पदयात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सिख तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा की। फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और पानी की बोतलें बांटीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश यात्रा के दौरान सिख तीर्थयात्री और मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने कहा कि सर्वधर्म समभाव की भावना से ही हमारा देश आज इस मुकाम पर खड़ा हुआ है। इस मौके पर मौलाना आकिल, मौलाना युसूफ, कारी नईम, सगीर अहमद, मोहम्मद सोहेल, हाजी हारुन पहलवान, आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें