फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बारिश में हाईवे बना झील... छह किमी लंबा जाम, सात घंटे तक जूझे लोग; पानी में गाड़ियां हुईं बंद

Thu, 29 Aug 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में नेशनल हाईवे पर अरतौनी से सिकंदरा के बीच बुधवार को दोपहर में बारिश होने से दो से तीन फीट तक पानी भर गया। सड़क पर झील जैसी स्थिति बन गई। हाईवे और इसके सर्विस रोड पर कारें, दोपहिया वाहन, टेंपों और बसें तक बंद हो गईं। दोपहर से रात तक जाम लगा रहा। छह किमी लंबा जाम देर रात तक बना रहा। क्रेन से बंद बसों, वाहनों को हटाया गया, तब जाकर वाहनों का रेंगना शुरू हो सका।

अरतौनी के पास तेज बारिश के कारण हुए जलभराव में हजारों लोग परेशान रहे। दिल्ली, हरियाणा से आने और जाने वाली बसें और कारें इसमें फंस गई। महज आधे घंटे में ही अरतौनी से लेकर सिकंदरा चौराहे तक जाम लग गया। अरतौनी पर पूरा हाईवे और सर्विस लेन झील की तरह से बन गए, जहां तीन फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

2 of 7
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील - फोटो : अमर उजाला
बाइकें और स्कूटी पानी में डूब गईं तो कारों के स्टीयरिंग तक डूब गए। जलभराव में बंद हो गई कारों, दोपहिया और बसों के यात्रियों को पैदल ही निकलना पड़ा। आगरा तक छह किमी लंबा जाम देर रात 10 बजे तक बना रहा।
 
विज्ञापन

3 of 7
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील - फोटो : अमर उजाला

एंबुलेंस में फंस गए मरीज

अरतौनी पर हाईवे पर हुए जलभराव में एंबुलेंस भी फंस गई। इस वजह से मरीजों को परेशानी हुई। सिकंदरा और हाईवे क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा अस्पताल हैं, जहां एंबुलेंस मरीजों को लेकर आ रहीं थीं। वह सभी इस जाम में फंस गई। केवल अरतौनी नहीं, बल्कि कामायनी अस्पताल के पास भी 300 मीटर तक हाईवे का हिस्सा पानी में डूब गया। इससे गुरुद्वारा से लेकर वाटर वर्क्स तक जाम लगा।
 

4 of 7
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील - फोटो : अमर उजाला

राहगीरों ने हाईवे की तोड़ी रेलिंग

बाइक और पैदल निकलने वाले राहगीरों ने हाईवे की रेलिंग तोड़ डाली। सर्विस रोड पर भी इतना पानी था कि बाइक और साइकिल डूब चुकी थीं। वाहनों को खींचकर निकालने के लिए हाईवे की रेलिंग तोड़ी गई, जिससे वाहनों को उठाकर दूसरे लेन पर लाया जा सके। कार और दोपहिया वाहन मैकेनिक यहां देर रात तक अपने ग्राहकों के वाहनों को ठीक करने के लिए बने रहे।
 
विज्ञापन

5 of 7
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील - फोटो : अमर उजाला

165 रुपये का टोल आगरा-मथुरा के बीच

शास्त्रीपुरम निवासी देवांशु ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी 165 रुपये का टोल कार पर वसूलती है। पूरा हाईवे झील बन गया। छह घंटे तक जाम में फंसे रहे। कार खराब हो गई। इंजन में पानी चला गया होगा तो और समस्या हो जाएगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के धनीराम ने बताया कि चार घंटे से जाम में फंसे रहे। मुश्किल से बाइक को पानी में से खींचकर बाहर निकाला है वह भी चालू नहीं हो रही। आगरा के शिवम ने कहा कि अपराह्न 3 बजे से जाम में फंसे रहे। मैकेनिक भी ढूंढे नहीं मिल रहे। देर रात तक मथुरा जाने वाले अरतौनी पर ही जाम में फंसे रहे। यहां पानी की निकासी आठ घंटे बाद भी नहीं हो पाई। एनएचएआई ने पानी निकासी के लिए पंप भी नहीं लगाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Agra News: बारिश में हाईवे बना झील - फोटो : अमर उजाला

एक नजर में...

  • 06 किमी लंबा जाम हाईवे पर
  • 07 घंटे तक जाम से जूझे लोग
  • 165 रुपये का टोल वसूल रहा एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें