मटसेना विजयपुरा मार्ग पर सरगवां के समीप स्कूल पढ़ने जा रही साइकिल सवार हाईस्कूल की छात्रा को डंपर ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ढाई घंटे तक ग्रामीणों ने मार्ग को जाम रखा। ग्रामीणों में गुस्सा इस बात को लेकर था कई हादसे हो जाने के बाबजूद यहां ब्रेकर नहीं लगवाए गए। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम सदर के द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन पर जाम को खोल दिया।
विज्ञापन
2 of 5
वर्षा कुशवाह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना मटसेना के सरगवां निवासी वर्षा कुशवाह (15) पुत्री रामवीर सिंह कुशवाह ग्राम बरामई स्थित वीणा वादिनी विद्या मंदिर में हाईस्कूल की छात्रा है। बुधवार को सुबह आठ बजे घर से पढ़ने के लिए साइकिल पर सवार होकर निकली थी। विजयपुरा से मटसेना की ओर जाने वाले मार्ग पर जैसे छात्रा ने सड़क क्रास करने का प्रयास किया। इसी दौरान अचानक ही डंफर ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। छात्रा ट्रक के पहिया के नीचे आ जाने के कारण मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
छात्रा की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा की मौत की सूचना पर परिजनों के साथ रिश्तेदार पहुंच गए। रोड जाम होने की सूचना मिलने पर एसएचओ मटसेना राजेशकुमार, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा के साथ कई थाने का फोर्स पहुंच गया। ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि इसी स्थान पर पिछले दिनों करीब छह हादसे हो गए हैं। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीण हादसा वाले स्थान पर ब्रेकर बनवाने की मांग कर रहे थे। इसके साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ने आश्वासन दिया कि मुआवजा दिलाने के संबंध में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ब्रेकर को बनवाने के भरोसा ही दिया। इसके साथ ही सवा दस बजे करीब शव को उठाकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है।
4 of 5
छात्रा की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सरगवां निवासी रामवीर कुशवाह को दो बेटा एवं दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी बेबी की शादी हो चुकी है। इसके ही साथ दो भाई विनोद व सनी वर्षा से बड़े हैं। वर्षा कुशवाह सबसे छोटी होने के कारण परिवार की लाड़ली थी। वर्षा की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका की मां ज्ञानदेवी का रो-रो कर बुरा हाल था।
छात्रा की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ने कहा मृतक छात्रा के परिजनों को 50 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्रेकर बनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है ताकि भविष्य में कोई हादसा नहीं होने पाए।