आगरा के ताजगंज के बसई स्थित चित्रांशी पेइंग गेस्ट हाउस में सोमवार शाम को देह व्यापार पकड़ा गया। तीन युवक और तीन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। जहां पर गेस्ट हाउस हैं, वहां पर नजदीक ही पर्यटन थाना है। संचालक फरार हो गया। आरोप है कि वह युवतियों को बुलाता था। ग्राहक आते थे। घंटों के हिसाब से बुकिंग होती थी।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि चित्रांशी पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना मिली थी। जानकारी करने के बाद सोमवार को छापा मारा गया। भूतल पर कैफे संचालित हो रहा था, जबकि प्रथम तल पर पांच कमरे बने थे। वहां तीन युवती और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई।
ये भी पढ़ें-
फर्जीवाड़ा: करोड़ों की जमीन को बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी दबोचा, अब तक 10 गिरफ्तार