ताजगंज में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह को अंतिम विदाई आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा बनवाए गए नए मोक्षधाम में दी गई। इसके बाद इसका नामकरण शहीद के नाम पर करने की घोषणा की गई। इसका नाम शहीद पृथ्वी सिंह अंतिम विश्राम स्थल रखा गया है।विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि शहीद की अंत्येष्टि के लिए नए मोक्षधाम को चुना गया। क्षेत्र बजाजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील विकल ने ताले खुलवाकर सफाई करवाई। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि नए मोक्षधाम का नाम शहीद पृथ्वी सिंह चौहान अंतिम विश्राम स्थल रखा गया है। आठ चिता स्थलों वाले इस मोक्षधाम को अब सभी के लिए खोल दिया गया है। कमेटी के टीएन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ऋषि मित्तल, राजेंद्र गोयल, मनोज शर्मा, नंदकिशोर गोयल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, अनुज राठी ने अंतिम विदाई से पहले श्रद्धांजलि दी।