आगरा में देवोत्थान एकादशी पर रविवार को 500 से अधिक शादियां थीं। सड़कों पर वाहनों के साथ बरातियों की भीड़ थी। एमजी रोड से लेकर फतेहाबाद मार्ग पर वाहनों के दबाव से शाम पांच बजे से वाहनों की लाइन लगने लगी। यह स्थिति रात 11 बजे तक रही। पुलिस के उचित इंतजाम भी फेल साबित हुए। वाहन रेंगते रहे।
भगवान टाकीज, हरीपर्वत, कलक्ट्रेट और साईं का तकिया चौराहे पर सबसे अधिक स्थिति खराब रही। हालांकि एमजी रोड पर बरात प्रतिबंधित थीं। फतेहाबाद मार्ग पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर वाहनों को एक तरफ से निकाला जाता है। आम दिनों में वाहन फंसते हैं। शादियों की वजह से शाम पांच बजे से जाम लगा।
फतेहाबाद मार्ग पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर वाहनों को एक तरफ से निकाला जाता है। आम दिनों में वाहन फंसते हैं। यहां पर पुलिस के इंतजाम नहीं थे। शाम पांच बजे के बाद यहां गंभीर जाम लगा। लोगों को पांच मिनट की दूरी तय करने में 20 से 25 मिनट लग रहे थे।