रंगभरनी एकादशी पर मथुरा, वृंदावन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। वृंदावन में ही बांकेबिहारी के साथ होली खेलने के लिए लाखों भक्त पहुंचे। भीड़ इतनी थी कि वृंदावन से लेकर मथुरा तक जाम लगा रहा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर भी ट्रैफिक रेंगता रहा। भीड़ के आगे पुलिस-प्रशासन ने जो भी इंतजाम किए थे सब फेल हो गए। हजारों वाहन देर रात तक सड़कों पर फंसे रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश में होली की धूम रही। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी जमकर गुलाल उड़ा। भगवान के होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में पहुंचे। वैसे भी आज रविवार था लिहाजा रविवार के दिन भगवान के दर्शनों को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। हालांकि जाम न लगे इसके लिए कई प्वाइंट पर पुलिस ने भारी वाहनों को रोक दिया था लेकिन फिर भी जाम का झाम थम नहीं सका।
विज्ञापन
3 of 7
वृंदावन मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में छटीकरा-वृंदावन रोड पर रुक्मिणी विहार व प्रेम मंदिर के निकट पुलिस द्वारा रोके गए वाहनों के कारण स्थिति बिगड़ती दिखाई दी। कई जगह वाहन चालकों से पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई तो कई जगह पुलिस को लाठी भी फटकारनी पड़ी। मथुरा-वृंदावन व मांट-वृंदावन रोड पर भी यही स्थिति रही।
4 of 7
साड़ घुसने से मची अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर नगर निगम की व्यवस्थाएं भी धराशाई होती दिखाई दीं। अटल्ला चुंगी पर श्रद्धालुओं के बीच घुसे सांड़ ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। लोगों में भगदड़ सी मच गई। इस दौरान गनीमत रही कि पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, स्थानीय लोगों के सहयोग से सांड़ को वहां से भगाया गया
विज्ञापन
5 of 7
वृंदावन में लगा भयंकर जाम
- फोटो : अमर उजाला
छटीकरा व रूक्मणि विहार पर रोके गए वाहनों के प्रवेश से श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर तक पैदल ही सफर करना पड़ा। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने भी मोटी कमाई की। उन्होंने श्रद्धालुओं से मनमाने रुपये वसूल कर मंदिर तक उन्हें पहुंचाया।
विज्ञापन
6 of 7
पानी गांव पुल पर लगा भयंकर जाम
- फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर पानी गांव पुल पर भी भयंकर जाम लग गया। यहां हालात यह हो गए कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था।
परिक्रमा मार्ग पर भक्तों पर रंग डाल रहे युवकों की पुलिस ने जमकर धुनाई गई। ये युवक परिक्रमार्थियों पर रंग व गुलाल डालकर फूहड़ता कर रहे थे। तभी वहां पुलिस कर्मी पहुंच गए। उनके हाथों में लगे गुलाल के कट्टे छीनकर उन पर लात-घूंसे बरसाए। बाद में हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया।