कासगंज में मंगलवार दोपहर को आसमान में अचानक काले बादल इस कदर छाए कि दिन में भी अंधेरा छा गया। इसके बाद एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पूरा शहर तर-बतर हो गया। सभी मुख्य मार्गों और बाजारों में पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। कई दुकानों और मकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई। इससे लोगों को उमस से जरूर मिली है।
विज्ञापन
2 of 6
दोपहर को छा गया अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दो-तीन दिनों से उमस से लोग बेहाल थे। मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम ने मिजाज बदला तो करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से तो इस बारिश ने राहत दिला दी, लेकिन जलभराव से आफत हो गई। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
स्कूली बच्चों को ऐसे हालातों में घर जाना पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त बारिश हो रही थी, उसी वक्त स्कूलों की छुट्टी हुई थी। बारिश की वजह से घर जा रहे बच्चे रास्ते में फंस गए। नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बिलराम गेट, लक्ष्मीगंज, सोरों गेट, प्रभुपार्क रोड सहित अन्य इलाकों में जलभराव के जबरदस्त हालात बन गए।
4 of 6
ई रिक्शा को खींच कर ले जाता चालक
- फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर पानी भरा होने के कारण कई बाइक सवार गिर गए तो ई-रिक्शा, स्कूटर, बाइक पानी में निकलने से बंद हो गईं। उन्हें धक्के देकर पानी से निकालना पड़ा। गंगेश्वर कॉलोनी व अन्य निचली बस्तियों की गलियों में भी पानी भर गया और यह पानी घरों में घुस गया।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश के पानी में डूबा दुकान में रखा आलू
- फोटो : अमर उजाला
कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया जिसके कारण दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया। बारिश के कारण बाजार की रौनक गायब हो गई। बाजारों और फुटपाथों पर सजी राखी आदि की दुकानें भी दुकानदारों को समेटनी पड़ी। उनका माल भी भीग गया।
जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों में गुस्सा नजर आया। लोगों का कहना था कि नालों की सफाई सही तरीके से न होने के कारण यह जलभराव की समस्या बन रही है। इंजीनियर अमित तिवारी ने कहा कि शहर को ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं है। जिसके कारण बारिश में यह दिक्कत होती है।