आगरा के खंदारी चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने ऑटो और ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि सर्विस रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही और अतिक्रमण से जाम की समस्या बढ़ रही है। पड़ताल के दौरान हरियाणा नंबर के एक ट्रक को रोककर बातचीत के बाद जाने दिया गया, जिससे पीछे वाहन फंस गए।
दोपहर के 12:30 बजे, नेशनल हाईवे का सर्विस रोड। भगवान टाॅकीज से खंदारी चाैराहे की ओर एक ट्रक आया। हरियाणा का नंबर देखकर होमगार्ड ने रुकने के लिए हाथ दिया। बाद में यातायात सिपाही भी पहुंच गए। चालक से बातचीत हुई। इस बीच ट्रक के पीछे कई वाहन फंस गए, उन्हें रास्ता नहीं मिला। इस पर पुलिसकर्मियों का कोई ध्यान नहीं रहता। कुछ देर बाद सिपाही और होमगार्ड लौटते हैं और ट्रक चला गया।
खंदारी फ्लाईओवर के नीचे थाना न्यू आगरा की दयालबाग पुलिस चाैकी है। हर समय पुलिसकर्मी रहते हैं। इसके बावजूद चाैराहे के आसपास 50 मीटर के दायरे में ऑटो, ई रिक्शा का जमावड़ा लगा दिखा। यातायात पुलिस की ओर से सिपाही और होमगार्ड की ड्यूटी भी रहती है मगर वह भी अवैध स्टैंड पर कोई नहीं लगा पा रहे हैं। आलम यह है कि पुलिसकर्मियों का ध्यान बाहरी नंबर की गाड़ियों और भारी वाहनों पर अधिक रहता है। स्कूलों की छुट्टी के बाद चाैराहे पर वाहन भी फंस जाते हैं। मगर पुलिसकर्मी ध्यान नहीं देते हैं। वह कैनोपी में बैठकर या तो मोबाइल चला रहे होते हैं या फिर सुस्साते रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
खंदारी चौराहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्विस रोड पर भी चलना मुश्किल
खंदारी पर सबसे ज्यादा दिक्कत सर्विस रोड पर हो रही है। आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बसें खड़ी रहती हैं। 500 मीटर आगे चलने पर खंदारी आ गया। यहां पर दोनों तरफ ई-रिक्शा और ऑटो का जमावड़ा रहता है। इस कारण केंद्रीय हिंदी संस्थान और सेठ पदम चंद जैन संस्थान की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहन फंस गए। इसके अलावा कांप्लेक्स के बाहर भी वाहनों की पार्किंग से जाम लग रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
खंदारी चौराहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फुटपाथ पर कर लिया कब्जा
जगह-जगह फुटपाथ पर दुकानदारों के साथ ठेले वालों ने कब्जा कर लिया है। आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-12 में शोरूमों के बाहर माॅडल रोड बनी थी। मगर यह माॅडल रोड अब कहीं नजर नहीं आती। दुकानों के आगे के हिस्से में ठेले खड़े रहते हैं। इससे दोपहर के समय वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम लग जाता है। यह हाल सेक्टर-11 पानी की टंकी तक का है। इसी के साथ फतेहाबाद रोड पर बाबू जगजीवन राम तिराहा, अमर होटल पर भी फुटपाथ पर वाहन खड़े होते हैं। यही हाल शाह मार्केट के पास का भी है।
4 of 5
खंदारी चौराहा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आप भी दे सकते हैं जानकारी
अमर उजाला ने ऑपरेशन ट्रैफिक शुरू किया है। इसके तहत शहर के प्रमुख चाैराहों पर टीम रोजाना पड़ताल करेगी। बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सामने लाएगी। इसके लिए अमर उजाला रिपोर्टर के मोबाइल नंबर 7906877703 पर व्हाट्सएप कर जानकारी दे सकते हैं।
एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि टीएसआई और सिपाहियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि बाहर के नंबर के वाहनों को बेवजह न रोका जाए। कोई ऐसा करते पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के दाैरान मोबाइल के प्रयोग पर भी रोक है। चाैराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। 50-100 मीटर की दूरी का पालन कराया जा रहा है।