फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज: दो दिन वृंदावन में वाहन रहेंगे प्रतिबंधित, जानिए यातायात की क्या रहेगी व्यवस्था

Mon, 09 Aug 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 6
वृंदावन में यातायात जाम की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन करने के लिए और परिक्रमा लगाने के लिए वृंदावन में लाखों श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस प्रशासन ने 10 से 11 अगस्त तक वृंदावन की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। यातायात निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वृंदावन में चार पहिया और भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन होते हुए हाईवे को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से राया कट से उतरकर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए जाएंगे। इसी प्रकार हाईवे के छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को जाएंगे। अगली स्लाइड में पढ़िए यातायात की पूरी व्यवस्था...
विज्ञापन

2 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंधित मार्ग
- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा। 
- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर आईटीआई पार्किंग से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहन दारुक पार्किंग से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानीघाट तिराहे से सभी प्रकार के चारपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- चामुंडा कट से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- कैलाश नगर मोड़ से सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग व्यवस्था (यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहन के लिए)
- मंडी पार्किंग, दारुक पार्किंग, टीएफसी मैदान पार्किंग, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टैंड पार्किंग, पशु पैंठ पार्किंग (पानी गांव तिराहा) इसमें सभी प्रकार के बड़े वाहन (बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली) पार्क होंगे।
नेशनल हाईवे के छटीकरा से वृंदावन आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
 -माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग (बड़े वाहन), माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग, रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन), मल्टीलेबल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग, हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग। 

4 of 6
मथुरा-वृंदावन मार्ग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की तरफ से वृंदावन आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
- आईटीआई ग्राउंड पार्किंग, पागल बाबा ट्रस्ट की भूमि में पार्किंग (ग्राम धौरेरा)

ई-रिक्शा स्टैंड
- अटल्ला चुंगी के पास वासुदेव पार्किंग, जादौन पार्किंग।
 
विज्ञापन

5 of 6
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन की व्यवस्था
- दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गेट- 2 और 3 से प्रवेश दिया जाएगा।
- गेट एक और 4 से निकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बांकेबिहारी मंदिर में स्वर्ण रजत हिंडोला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज से पहले ही जाम हुआ वृंदावन, बिहारी जी के दर्शन को उमड़ी भीड़
गत शनिवार को वृंदावन में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी थी। इसके दूसरे दिन रविवार हरियाली अमावस्या को स्थिति और विकराल हो गई। वाहनों ने सभी रास्ते जाम कर दिए। छटीकरा मार्ग का सबसे बुरा हाल था। जाम लगा होने के कारण यहां लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर निकले। ऐसी ही स्थितियां मथुरा और पानी गांव मार्ग पर सौ सैय्या अस्पताल तिराहे की थी। यहां वाहनों की लंबी कतार दिन भर लगी रहीं। वृंदावन के अंदरूनी रास्तों में भी वाहनों की मारामारी रही। बता दें कि इस बार 11 अगस्त को हरियाली तीज है। इस दिन श्रीबांकेबिहारी स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देते हैं। इस दिन दर्शन के लिए कई लाख भक्त वृंदावन पहुंचते हैं। 
वृंदावन में हरियाली तीज की तैयारियां शुरू: स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे बांकेबिहारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें