फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Breaking Ceremony: ताजनगरी के 11 उद्यमी हुए सम्मानित, 27 करोड़ का किया निवेश

Sat, 04 Jun 2022 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
उद्यमी हुए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में शुक्रवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े निवेशकों के प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए शिलान्यास किया। इधर आगरा में तीन करोड़ रुपये से कम निवेश करने वाले 11 उद्यमियों को हरीपर्वत स्थित होटल में हुए समारोह में सम्मानित किया गया। मेडिकल उपकरण, जूता, केमिकल, मार्बल हैंडीक्राफ्ट, फूड प्रोसेसिंग, फाउंड्री, ऑयल मिल के जरिए इन उद्यमियों ने 27 करोड़ रुपये का नया निवेश जिले में किया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने उन्हें सम्मानित किया। 27.05 करोड़ रुपये के निवेश वाली इन 11 इकाइयों से कुल 618 लोगों को आगरा में रोजगार मिलेगा, वहीं लखनऊ में जिन 8 योजनाओं की शुरूआत की गई, उनमें 735 लोगों को रोजगार देने का दावा किया गया है। इस दौरान फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चौ. बाबूलाल, एमएलसी विजय शिवहरे, डीएम प्रभु एन सिंह, सीडीओ ए मनिकंडन, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, संयुक्त आयुक्त उद्योग अमिता वर्मा और अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 6
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला

बंदिशों को खत्म किया जाए

एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि आगरा में दो एक्सप्रेसवे, रेलवे नेटवर्क, हवाई सेवाओं के कारण आवागमन आसान है। यहां निवेशक और बढ़ेंगे, अगर टीटीजेड की बंदिशों को खत्म कर दिया जाए। यहां प्रदूषण उद्योगों से नहीं है, बल्कि धूल और वाहनों से है। 
विज्ञापन

3 of 6
उद्यमी को सम्मानित करते केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

हैंडीक्राफ्ट को छूट की जरूरत

मार्बल हैंडीक्राफ्ट इकाई की शुरुआत करने वाले रविंद्र वर्मा ने कहा कि आगरा के मार्बल कारीगरों की कला अनूठी है। इसे ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) में शामिल करने के बाद सौगातों, छूट की जरूरत है। 

4 of 6
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सजीव प्रसारण देखते केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल व मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

मेगा लेदर क्लस्टर बनाएं

जूता इकाई लगाने वाले नकुल मनचंदा ने कहा कि परंपरागत कारीगरी केवल यहां पर है। ऐसे में जूता उद्योग की राह में दिक्कतों को दूर कर यहां मेगा लेदर क्लस्टर बनाकर रोजगार को और बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
11 उद्यमी हुए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में इन योजनाओं की शुरुआत

1- जूता निर्माण: सगारी लेदर्स, पीके गुप्ता    
2- जूता निर्माण: लाइनर शूज, राजेश राठौर    
3- सीपीवीसी पाइप: अतुल प्लास्टोवर्ल्ड, निकुंज मित्तल    
4- होजरी कार्य: कमल होजरी, विकास कुमार     
5- खाद्य प्रसंस्करण: ओम सांई एग्रो एंड फूड, मोहित सिंह    
6- सोलर वर्क: सनस्योर सोलर पार्क, शांतनु फोगाट    
7- मेडिकल उपकरण: सिन्सियर डेवलपर्स, नरेश कुमार    
8- इन्फ्रास्ट्रक्चर: त्रिपुरारी इन्फ्रास्ट्रक्चर, वीडी अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

आगरा में इन इकाइयों का सम्मान

इकाई  स्वामी  निवेश (रुपये में)
1- सिक्योर मेडिकल डिवाइसेज     एल ए खान     2.45 करोड़
2- वारसी मेडिको सिस्टम्स  वारसी        2.40 करोड़
3- गोविंद राम थ्रेड्स     अशोक नथानी     2.37 करोड़
4- मैसर्स मो. इसरार     मो. इसरार     2.67 करोड़
5- स्टक केमिकल्स    शैलेश पाठक    2.15 करोड़
6- नंद किशोर-दौलत राम     नंदकिशोर 2.25 करोड़
7- मैसर्स रविंद्र वर्मा     रविंद्र वर्मा   2.10 करोड़
8- एस लंबोस शूज   नकुल मनचंदा   2.57 करोड़
9- अनाइशा हेल्थ सॉल्यूशन     अंकित जैन    2.37 करोड़
10- मै. बालाजी एग्रो फूड्स     मगन मित्तल  2.89 करोड़
11- चिनार फाउंड्रीज     2.85 करोड़ 

     

  



    
 
  

      
           -       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें