आगरा जिले के पिनाहट थाना से 200 मीटर दूर मोहल्ला मार में व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (72) की घर में हत्या कर लूट की गई। रविवार दोपहर को पहली मंजिल पर कमरे में दोनों के शव पड़े मिले। दोहरे हत्याकांड और लूट की वारदात पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। शोक में बाजार भी बंद हो गया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने घर से 15 लाख रुपये नकद के अलावा 15 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर ले जाने की बात तहरीर में लिखी है। मोहल्ला मार निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता की घर से कुछ मीटर की दूर तेल मिल और आढ़त है। उनका इकलौता बेटा मुकेश गुप्ता बल्केश्वर कॉलोनी में रहता है। पड़ोसी सुनील गुप्ता ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता रोजाना सुबह 10 बजे तक तैयार होकर मिल चले जाते थे।
विज्ञापन
2 of 13
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ली घटना की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर 12 बजे तक सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी घर से बाहर नहीं आए। इस पर उनको शक हुआ। वो घर में अंदर गए। पहली मंजिल पर कमरे में बेड पर सुरेश चंद लहूलुहान पड़े हुए थे। कृष्णा देवी फर्श पर पड़ीं थीं। यह देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 13
व्यापारी के घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घर में बिखरा मिला सामान
वारदात के बाद पुलिस ने घर में छानबीन की। डॉग स्क्वैड को भी बुलाया गया। एसएसपी ने बताया कि घर में सामान बिखरा हुआ मिला है। लूट के दौरान हत्या की गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
4 of 13
छत पर जांच करती पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
बेटे मुकेश गुप्ता ने तहरीर दी है। इसमें मां और पिता की हत्या कर 25 तोले सोने के जेवरात, सात किलोग्राम चांदी के जेवरात, 15 लाख रुपये लूट की बात कही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 13
दंपती की लाश के कमरे से बाहर निकालती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गेट की जाली तोड़ी
सीढ़ियों के जाली वाले गेट पर ताला लगा था। वारदात के बाद बदमाशों ने गेट की जाली को तोड़ा। इसके बाद भूतल पर आकर मुख्य दरवाजे से बाहर निकले होंगे। घर में प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को यही लग रहा है। यही वजह है कि पुलिस छत और घर के पीछे गईं, जहां से दीवार के सहारे से चढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
जांच करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कब हो गई हत्या पता भी न चला
व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी की हत्या रात में कब कितने बजे की गई इसकी भनक किसी नहीं लगी। पड़ोसी भी रविवार दोपहर करीब 12 बजे तक इस वारदात से अनभिज्ञ रहे। दोपहर 12 बजे तक सुरेश चंद्र उनकी पत्नी किसी को नजर नहीं आए। भीतर से कोई आहट भी नहीं आ रही थी, जबकि दरवाजा खुला था।
विज्ञापन
7 of 13
विलार करता गल्ला व्यापारी के बेटा
- फोटो : अमर उजाला
इस पर पड़ोसी अंदर गए, तो पहली मंजिल पर दंपती मृत मिले थे। पड़ोसी और परिजनों का मानना है कि बगल में स्थित दाऊ के मकान की दीवार से चढ़कर बदमाश भीतर आए होंगे।
8 of 13
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के शव उठाने पर आक्रोशित हुए परिजन
बेटे मुकेश गुप्ता के आगरा से पिनाहट पहुंचने पूर्व ही पुलिस दंपती को सीएचसी पिनाहट ले आई थी। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए एंबुलेंस में रखा गया। तब तक मुकेश वहां पहुंच चुका था। मुकेश ने उसके पहुंचने से पहले शवों को उठाने का विरोध किया।
9 of 13
फॉरेंसिक टीम ने की जांच
- फोटो : अमर उजाला
वह एंबुलेंस के आगे खड़ा हो गया। पुलिस के समझाने पर वह सामने से हटा। तब शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मुकेश ने बताया कि पिता शनिवार को उससे मिलने आगरा आए थे। इसके बाद शाम को वह तेल मिल पर चले गए। शाम को साढ़े सात बजे मिल से घर के लिए चले थे।
10 of 13
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
छह भाइयों मे दूसरे नंबर के थे सुरेश चंद्र
वारदात के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता के पांच भाई संतोषी लाल, राजेंद्र, सत्य प्रकाश, विजय और अशोक थे। छह भाइयों में वह दूसरे नंबर के थे। संतोषी लाल और विजय की पहले ही मौत हो चुकी है। सुरेश चंद्र गुप्ता के एक बेटा मुकेश व दो बेटी नीलम व रजनी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
11 of 13
छत पर जांच करती पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
हत्या और लूट की दूसरी वारदात से आक्रोश
पिनाहट में लूट और हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 24 नवंबर 2020 को कस्बे के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी वीरेंद्र गुप्ता की पत्नी वीरवती (65) की दिनदहाड़े हत्या करके 25 लाख रुपये के जेवर और चार लाख रुपये की लूट की गई थी।
12 of 13
विधायक मनीष असीजा ने लोगों से ली जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
उस घटना के बाद अब फिर लूट और हत्या की वारदात से व्यापारियों के साथ कस्बे के लोगों में भी आक्रोश दिखा। व्यापारियों का कहना है कि अब पिनाहट में रहना सुरक्षित नहीं रह गया है। इसलिए अब यहां से पलायन करना ही सही है।
घर व दुकान के बंटवारे को लेकर चल रहा है विवाद
घटना के बाद जुटे लोगों के बीच व्यापारी के परिवार में दुकान और मकान के बंटवारे के विवाद की भी चर्चा रही। इसके मुताबिक सुरेश चंद्र गुप्ता के भाइयों के बीच घर और दुकान के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद भी चल रहा है। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हत्या के बाद बिलखते परिजन परिवार के लोगों पर भी कुछ ऐसा ही आरोप लगा रहे थे।