फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मां-बेटी का कत्ल: 15 साल पहले लव मैरिज... अब पत्नी और लाडो को मारा, फिर ये काम भी किया; पूरी कहानी

Wed, 04 Jun 2025 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के इरादतनगर में सराफ ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक कलह में यह घटना हुई है। पड़ोसी के घर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
1 of 10
agra double murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आगरा जिले में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप सराफ पर लगा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, गांव बृथला में सोमवार रात को सराफ लक्ष्मीकांत वर्मा की पत्नी कृष्णा वर्मा (35) और बेटी लाडो (12) की हत्या कर दी गई। पुलिस का मानना है कि सराफ ने ही हत्या की है। घटना के बाद से वह फरार है। 
विज्ञापन

2 of 10
बेटी लाडो का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मंगलवार दोपहर में जब पड़ोसी युवक सराफ के घर बाइक मांगने के लिए पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। महिला के सिर और गले पर गहरा घाव था। बेटी के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस को आशंका है कि पत्नी की गला दबाकर और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की, जबकि बेटी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने के बाद सराफ फरार हो गया। 
विज्ञापन

3 of 10
पत्नी कृष्णा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
15 साल पहले किया था प्रेम विवाह
पारिवारिक कलह में हत्या की बात कही जा रही है। लक्ष्मीकांत वर्मा की घर में ही सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। पहली मंजिल पर परिवार रहता है। लक्ष्मीकांत ने 15 साल पहले शाहगंज की रहने वाली कृष्णा से प्रेम विवाह किया था। 

 

4 of 10
परिवार के साथ सराफा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
दोनों बेटे चले गए थे मामा के घर
बेटी लाडो के अलावा दो बेटे 14 साल का जतिन और सात साल का आयुष हैं। लक्ष्मीकांत के 4 भाई अलग-अलग रहते हैं। अपना कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले लक्ष्मीकांत के बेटे मामा के घर चले गए थे। घर में पति-पत्नी और बेटी ही थीं।
विज्ञापन

5 of 10
सराफ ने घर में भी की थी दुकान - फोटो : संवाद
मंगलवार दोपहर करीबन 12 बजे पड़ोस के तरुण वर्मा अपने घर का सामान लेने इरादत नगर बाजार जा रहे थे। वह लक्ष्मीकांत वर्मा के घर बाइक मांगने गए। घर के मैन गेट की बाहर से कुंडी लगी थी। वह कुंडी खोलकर अंदर गए तो पहली मंजिल के गेट की भी बाहर से कुंडी लगी थी। 
विज्ञापन

6 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
कमरे में खून से सनी ईंट मिली
घर के अंदर की तरफ गए तो कोई आवाज न आने पर कमरे में देखा। पलंग पर कृष्णा वर्मा खून से लथपथ पड़ी थीं। पास ही चारपाई पर बेटी लाडो वर्मा का शव पड़ा हुआ था। कमरे में खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। 
विज्ञापन

7 of 10
आगरा में डबल मर्डर की घटना के बाद मौजूद भीड़ - फोटो : संवाद
तरुण ने आवाज लगाकर आसपास के लोगों को बुलाया और घटना की सूचना थाना इरादतनगर पुलिस को दी गई। एसीपी शमसाबाद गिरीश कुमार और फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य संकलन किया।

8 of 10
मौके पर जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
सुबह 5 बजे बाइक लेकर चला गया पति
डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि मां-बेटी की हत्या की गई है। पुलिस पड़ताल कर रही है। अभी तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। पति का भी कुछ पता नहीं चल रहा है। सराफ का मोबाइल घर में ही मिला है। वह ऑन भी था। 

9 of 10
मौके पर जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। सुबह 5 बजे लक्ष्मीकांत को बाइक लेकर जाते हुए आसपास के लोगों ने देखा था। आशंका है कि उसने ईंट से पत्नी की हत्या कर दी। बेटी को विषाक्त पदार्थ दिया।

 
विज्ञापन

10 of 10
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे कर दिए थे बंद
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि सराफ ने हत्या की पहले से तैयारी कर ली थी। घर और दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मगर, वह बंद थे। उनकी रिकॉर्डिंग चेक की गई। सोमवार सुबह तक की रिकॉर्डिंग ही है। घटना की जानकारी पर सराफ के दोनों बेटे और ससुरालीजन आ गए। वो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे। लक्ष्मीकांत के दो भाई वेदू और मोनू कस्बे में ही रहते हैं, जबकि बड़े भाई विष्णु धौलपुर और मनोज वर्मा सैंया में व्यापार करते हैं।

यह भी पढ़ें: यमुना में मौत के गड्ढे: गहरे पानी में फंस गईं छह किशोरियां, तड़पती रहीं...जिस तरह गई जान, कांप जाएगा कलेजा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें