फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, बैनर लेकर घर से निकलीं बेटियां, आईजी से लगाई गुहार

Wed, 22 Jul 2020 12:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
विरोध प्रदर्शन करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बालूगंज स्थित आईजी दफ्तर के बाहर मंगलवार को सिकंदरा में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए महिला ने संगठन ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीओ सदर प्रभात कुमार को ज्ञापन सौंपा। इनके कुछ देर बाद ही युवती के बाल काटने और मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार की महिलाएं पहुंच गईं। उन्होंने भी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

2 of 5
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक परिवार ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटियों और महिलाओं के बारे में घर में पर्चे फेंके गए थे। उनसे छेड़छाड़ की। इस मामले में एक पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस मामले की जांच में लगी थी। तभी आरोपी परिवार की एक युवती के बाल काट दिए गए। उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी को पकड़ा गया। 

4 of 5
पुलिस को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
पूर्व में पर्चे फेंके जाने के मामले में भारतीय महिला सुरक्षा संघ की अध्यक्ष प्रियंका वरुण ने मंगलवार को सुबह 10 बजे आईजी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं थीं। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीओ सदर प्रभात कुमार ने लिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
आईजी के निर्देश पर पहुंचे सीओ सदर प्रभात कुमार ने ज्ञापन लिया। दोपहर को दूसरा परिवार पहुंचा। उनका कहना था कि बाल काटकर बेटी के साथ मारपीट की गई। इसके बावजूद सभी आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। आईजी ने सिकंदरा पुलिस को जांच के आदेश किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें