अपराजिता अभियान में दौड़ी बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की रानी नौहवार ने दस मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रनरअप मथुरा की ईशा धनगर रहीं। इनके अतिरिक्त अन्य 10 धावकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना सुनील तोमर, अरूण माहेश्वरी, आदि का सहयोग रहा। धावकों में ईशा, प्रियंका, चंचल, पूनम, ब्रजलता, शालू, अंजलि, सुधा, नेहा आदि शामिल थे।