मथुरा जिले के मगोर्रा क्षेत्र से मंगलवार शाम को वृंदावन आई एक युवती ने बांकेबिहारी मंदिर के बाहर जमकर हंगामा किया। वह बिहारी जी के दर्शन को अड़ गई। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उसे समझाया, लेकिन वह मंदिर के चबूतरे के सामने से हटने को तैयार नहीं हुई। बोली, मुझे बिहारीजी जी ने बुलाया है, दर्शन करके ही जाएगी। वहां मौजूद उसके पिता ने किसी तरह उसे समझाया। इसके बाद उसे घर ले गए।