अगर आप किसी ऐतिहासिक स्थल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबर है। नवंबर माह में एक दिन के लिए ताजमहल समेत कई विश्वदाय इमारतों को देखने के लिए टिकट नहीं खरीदना पड़ेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए खास दिन के बारे में...
विज्ञापन
खुशखबर: इस तारीख को ताजमहल समेत कई ऐतिहासिक इमारतों में पाएं निशुल्क प्रवेश
2 of 6
World Heritage Week
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई द्वारा 19 से 25 नवंबर तक विश्वदाय सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन सभी स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, वहीं अन्य दिनों कई स्मारकों में प्रदर्शनी, ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों को धरोहरों को सहेजने के प्रति जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन
खुशखबर: इस तारीख को ताजमहल समेत कई ऐतिहासिक इमारतों में पाएं निशुल्क प्रवेश
3 of 6
फतेहपुर सीकरी
ताजमहल, कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी समेत देश के सभी संरक्षित स्मारकों में 19 नवंबर को निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। विश्वदाय सप्ताह के शुभारंभ पर स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश देने का आदेश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने जारी कर दिया है।
खुशखबर: इस तारीख को ताजमहल समेत कई ऐतिहासिक इमारतों में पाएं निशुल्क प्रवेश
4 of 6
ताजमहल में विदेशी टूरिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
19 नवंबर को स्मारकों में प्रवेश शुल्क न लगने से सैलानियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। अकेले आगरा में ही विदेशी पर्यटक अगर ताज समेत स्मारक देखते हैं तो उनके 3880 रुपये प्रवेश शुल्क के बचेंगे। वह भी तब, जब केंद्र सरकार एक नवंबर से ताजमहल समेत स्मारकों के टिकट को न बढ़ाए।
विज्ञापन
खुशखबर: इस तारीख को ताजमहल समेत कई ऐतिहासिक इमारतों में पाएं निशुल्क प्रवेश
5 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
अगर एक नवंबर से टिकट का शुल्क बढ़ता है तो 4400 रुपये की बचत हो सकती है। भारतीय पर्यटकों को 285 रुपये की बचत हो जाएगी, लेकिन ताज पर टिकट दर बढ़ी तो उन्हें 535 रुपये की बचत होगी। टूर आपरेटरों तथा सैलानियों को इस आदेश से काफी फायदा होगा।
खुशखबर: इस तारीख को ताजमहल समेत कई ऐतिहासिक इमारतों में पाएं निशुल्क प्रवेश
6 of 6
ताजमहल
पुरातत्वविद अधीक्षण वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में 19 नवंबर को पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। विश्वदाय सप्ताह के तहत पूरे सप्ताह विभिन्न आयोजन होंगे, जिनमें बच्चों को धरोहरों को सहेजने के प्रति जागरूक किया जाएगा।