पहाड़ी और मैदानी इलाकों में चार दिन तक हुई लगातार बारिश के कारण फिर से गंगानदी उफान पर है। पिछले 48 घंटे में गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई है। गंगा के तटवर्ती इलाके के लोग गंगा के उफान की लहरों को लेकर चिंतित हैं। कटान पीड़ित बरौना गांव में गंगा की धारा की दस्तक बनी हुई है और गांव की ओर धारा का रुख हो रहा है। सिंचाई विभाग कटान और पानी रोकने के लिए सक्रिय होकर सैंड बैग डाल रहा है। अभी और गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के आसार हैं।
जिले में गंगा का जलस्तर शनिवार को 163.45 मीटर के निशान पर था जो रविवार को बढकऱ 163.70 मीटर के निशान पर आ गया। वहीं हरिद्वार से करीब 10 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज पिछले 24 घंटे में बढ़ गया। बिजनौर बैराज से 2 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ा, लेकिन नरौरा बैराज से सर्वाधिक 18 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बढ़ा। बैराजों से डिस्चार्ज बढऩे के कारण गंगा के जलस्तर में और उछाल आने की आशंका है।
विज्ञापन
2 of 5
गंगा नदी का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी स्थिति को देखते हुए तटवर्ती इलाके के ग्रामीण चिंतित होने लगे हैं क्योंकि नरौरा बैराज के डिस्चार्ज का लेवल लो फ्लड लेविल के पास जा पहुंचा है। जिससे बाढ़ की तबाही झेल चुके किसान फिर से चिंतित हो रहे हैं। जलस्तर बढऩे के कारण कटान पीड़ित गांव बरौना में संकट की स्थिति बनी हुई है। बरौना में सुबह के समय गंगा का पानी गांव की ओर बढऩे लगा। जिससे ग्रामीण चिंतित हो उठे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
गंगा नदी का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं खतरे की स्थिति को देखते हुए गंगा के पानी को गांव में घुसने से रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने सैंड बैग लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं ग्रामीण भी अपने स्तर से उपाय करने में जुटे हैं।
4 of 5
कासगंज में उफान पर बह रही गंगा
- फोटो : अमर उजाला
बरौना गांव पर दोहरा संकट बना हुआ है और पानी बढऩे पर गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएगा और जब गंगा का पानी कम होगा तो गंगा की धारा कटान कर सकती है। ऐसी स्थिति को देखते हुए ग्रामीण चिंतित और परेशान हैं।
ग्रामीण अशोक शाक्य का कहना है कि गांव में आपदा बार बार आ रही है। ग्रामीणों के सभी प्रयासर बेकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा की धारा से गांव तीन ओर से घिरा हुआ है। इससे कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं।
बैराजों से पानी डिस्चार्ज-
- हरिद्वार से डिस्चार्ज- 87069 क्यूसेक।
- बिजनौर से डिस्चार्ज- 53088 क्यूसेक।
- नरौरा से डिस्चार्ज- 90570 क्यूसेक।