फिरोजाबाद के थाना जसराना केगांव मिलावली में शनिवार सुबह लाखन सिंह का शव घर में खून से लथपथ पड़ा मिला था। पड़ोस की महिला किसी काम से जब उसे बुलाने पहुंची तो घटना की जानकारी हो सकी। लाखन सिंह का विवाह नहीं हुआ था, वह घर में अकेला रहता था। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा बताई गई कहानी के आधार पर शक की सुई लाखन सिंह के सौतेले भाई की ओर घूमीं, जिसके बाद बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सर्विलांस की मदद से दी गई दबिश के चलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई है, जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस इस हत्याकांड में खुलासे के बेहद नजदीक है। जल्द ही पुलिस घटना से पर्दाफाश करेगी।
बता दें थाना जसराना के गांव मिलावली निवासी सत्येंद्र सिंह की पत्नी शनिवार सुबह गांव में ही लाखन सिंह (22) को बुलाने उसके घर गई थी। घर का नजारा देखकर वह चीख पड़ी। आसपास के लोग जुटे तो देखा कि घर के अंदर लाखन सिंह का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था। सूचना पर सीओ अनिवेश कुमार सिंह, कोतवाल आजादपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि लाखन सिंह का उसके छोटे भाई सूरतराम के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण सूरतराम ने जमीन की खातिर अपने भाई की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसी सत्येंद्र की तहरीर पर सौतेले भाई के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
2 of 5
मृतक के घर में जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच रविवार को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को दबोचने के लिए दबिश दी, जिसमें वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि लाखन सिंह के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने घर में अकेला रहता था। लाखन सिंह के पिता के पास दस बीघा जमीन थी। पिता की मौत के बाद लाखन सिंह, सौतेले भाई सूरतराम और मां मुन्नी देवी के नाम जमीन दर्ज हो गई। सूरतराम ने मां के साथ खुद की जमीन को बेच लिया था। अब उसकी नजर बड़े भाई की जमीन पर लगी थी।
4 of 5
ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लाखन सिंह का विवाह नहीं हुआ था जबकि सूरतराम पत्नी के साथ बाहर रहता है। सूरतराम अपने भाई की जमीन को बेचने का प्रयास कर रहा था। एक वर्ष पूर्व फर्जी तरीके से लाखन सिंह के आधार कार्ड पर खुद का फोटो लगाकर जमीन को बेचने का प्रयास किया। मामला खुलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। पत्नी के साथ बाहर रह रहा सूरतराम दो दिन पहले ही गांव में आया था।
मृतक लाखन सिंह काफी गरीब परिवार से था। गांव में मेहनत मजदूरी कर खुद का पोषण कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि लाखन सिंह के माता-पिता की मौत के बाद वह गांव के लोगों के यहां खाना खाकर अपने घर सोता था। शनिवार सुबह सत्येंद्र की पत्नी उसे काम के लिए बुलाने गई थी।