उत्तर प्रदेश के तमाम जिले लगातार तीन दिनों की बारिश से जलभराव को झेल रहे हैं। कानपुर, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, उन्नाव, हरदोई, कानपुर देहात, फतेहपुर में जगह-जगह बारिश का पानी जमा है। इटावा जिले में पिछली रात हुई बारिश से मैनपुरी, सैफई और आगरा को जोड़ने वाला अंडर ब्रिज पूरी तरह से जलमय हो गया है। कोई भी वाहन अब वहां से नहीं गुजर पा रहा है। इटावा प्रशासन पानी को हटाने का प्रयास कर रहा है। उधर मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित होता देख वाहन चालकों के होश उड़े हैं। अभी बारिश और होगी जिससे जलभराव और तेजी से होगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मौसम विभाग की चेतावनी ...