फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात का समय और तीव्र मोड़, पलक झपकते ही रजबहे में समा गई कार; सगाई समारोह में जा रहे चार दोस्तों की हुई मौत

Thu, 19 Feb 2026 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। चारों एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 12
mathura road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। दरअसल, रात का समय था और तीव्र व घातक मोड़। इतना तीव्र कि यह पता ही नहीं लगा कि सामने जानलेवा रजबहा है। इन चार युवकों को भी यह अहसास ही नहीं हो पाया कि सामने ऐसा मोड़ आ सकता है और जान जा सकती है। कार चला रहा अमित जब तक संभलता तब तक देर हो चुकी थी और पलक झपकते ही कार रजबहे में समा गई। हादसे में एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही सामने आ रही है।

मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। रजबहे में कार डूबने से हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया है। प्रत्यक्षदर्शी कृष्णा कुंतल ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वहां किसी भी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न तो सड़क पर कोई ब्रेकर है और न ही चेतावनी बोर्ड लगा हुआ है, जो चालकों को आगामी खतरनाक मोड़ के प्रति सचेत कर सके। यदि इनमें से कोई एक भी होता तो शायद कार चला रहा युवक सजग हो जाता और कार को नियंत्रित कर लेता। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सीधी रजबहे में गिरी। 

 
विज्ञापन

3 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग दौड़े लेकिन देखते ही देखते कार डूब गई। ग्रामीण भी थोड़ी देर बाद ही रजबहे में उतर गए तो देखा कि कार के शीशे तो टूटे हुए थे, लेकिन एक भी युवक कार से बाहर नहीं निकल सका। 

 

4 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों की कार में डूबकर मौत हो चुकी थी। उन्होंने किसी तरह चारों को बाहर निकाला तब तक पुलिस भी पहुंच गई थी। चारों युवक डीग के गांव बरौली चौथ में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पलक झपकते ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

5 of 12
रजबहे में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन युवक महावन के रहने वाले थे, जबकि चौथा युवक ओल्ड फरीदाबाद निवासी गुल्लू अपने दोस्तों के पास घूमने महावन आया था। उसकी भी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

6 of 12
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं हुई थी चारों की शादी 
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मोहित के भाई सज्जन सिंह ने बताया कि तीनों में से किसी का शादी नहीं हुई थी। राहुल की महावन कस्बा में दुकान थी।
 
विज्ञापन

7 of 12
हादसे के बाद कार को निकालने का प्रयास करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये होने चाहिए इंतजाम
घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों और ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थापना न केवल दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होती है, बल्कि जीवन की रक्षा भी करती है।

8 of 12
हादसे के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रजबहे में गिरी तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत
मथुरा के मगोर्रा थाना इलाके के नगला देविया मोड़ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार फ्राॅन्क्स कार अनियंत्रित होकर रजबहे में गिर गई। हादसे में कार सवार चारों युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक सभी की जान चली गई थी।

 

9 of 12
मोहित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले चार हमउम्र युवक कार में सवार होकर गोवर्धन होते हुए डीग क्षेत्र में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कस्बा महावन के मोहल्ला बलदेव गढ़ निवासी राहुल (23) उनके चचेरे भाई मोहित (21) और अमित (23) एक अन्य दोस्त के साथ बुधवार शाम राजस्थान के डीग जिले के लिए निकले थे। 

 

10 of 12
अमित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाड़ी स्वामी एडवोकेट सज्जन सिंह ने बताया कि इस गाड़ी को अमित ही चलाता था। वही गाड़ी लेकर निकला था। जैसे ही उनकी कार रात लगभग नौ बजे नगला देविया के निकट मोड़ पर पहुंची, तो सामने अमित गाड़ी को तीव्र मोड़ पर घुमा नहीं पाया और गाड़ी लहराती हुई सीधे सड़क किनारे रजबहे में गिर गई। आसपास के लोग कार को रजबहे में गिरता देख फौरन दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। 
 

11 of 12
राहुल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब तक ग्रामीणों ने लोगों को कार से निकाला तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शिनाख्त करके तीन के परिजन को सूचना दे दी है, जबकि एक की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत भी मौके पर पहुंच गए। 
 
विज्ञापन

12 of 12
मथुरा में सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रकरण की जांच भी कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें