आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में गांव बाबरपुर के पास सोमवार तड़के चार बजे इनोवा अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। कार में सवार जीजा-साले का परिवार दिल्ली से इटावा जा रहा था।
भतीजे की सगाई से पहले चाचा-चाची सहित चार की मौत, दिल दहला देंगी हादसे की तस्वीरें
2 of 5
एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मृतकों में दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित गंगा विहार निवासी इच्छा कुमार (45) पुत्र प्रेम सागर गुप्ता, उनकी पत्नी रेखा गुप्ता (40), बेटी प्रीति (21) और भांजा विपिन (25) पुत्र गोविंद गुप्ता हैं। वहीं इच्छा कुमार की बेटी मोहिनी, बेटा अंकित, जीजा गोविंद गुप्ता, भांजा कृष्ण कुमार, इटावा के नायकपुरा निवासी श्याम सविता पुत्र छुन्नी लाल घायल हो गए। घायलों को भगवान टाकीज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भतीजे की सगाई से पहले चाचा-चाची सहित चार की मौत, दिल दहला देंगी हादसे की तस्वीरें
3 of 5
एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से इटावा के गांव नाय का पुरा निवासी इच्छा कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित गंगा विहार में रहते हैं। उनकी वहां मिठाई की दुकान है। वहीं घायल हुए गोविंद गुप्ता उनके बहनाई हैं। गोविंद गुप्ता दिल्ली में परिवार सहित रहते हैं। वो भी मूलरूप से इटावा के भरथना स्थित गांव कंधेशी में रहने वाले हैं।
भतीजे की सगाई से पहले चाचा-चाची सहित चार की मौत, दिल दहला देंगी हादसे की तस्वीरें
4 of 5
एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को गोविंद के बेटे मोहित उर्फ ईशु की गोद भराई थी। इसमें शामिल होने इच्छा कुमार और गोविंद परिजनों सहित इनोवा से रविवार रात 12 बजे इटावा के लिए चले थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह परिजन आगरा पहुंच गए।
भतीजे की सगाई से पहले चाचा-चाची सहित चार की मौत, दिल दहला देंगी हादसे की तस्वीरें
5 of 5
एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को भगवान टाकीज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।