फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी युवतियों से देह व्यापारः बजट क्लास होटलों में घंटे के हिसाब से कमरे की होती थी बुकिंग

Sun, 09 Feb 2020 09:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
विदेशी युवतियां - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर तीन रशियन, एक नेपाली, एक दिल्ली की युवती को पकड़ लिया। एक  दलाल भी हत्थे चढ़ गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पिछले दिनों ताजगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस घटना के बाद होटलों में नजर रखी जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल ताज हैवन में कुछ युवतियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। इस पर वह सीओ सदर विकास जायसवाल, थाना ताजगंज और महिला थाना पुलिस के साथ पहुंच गए। पुलिस ने होटल से पांच युवतियों को पकड़ लिया। इनमें तीन उज्बेकिस्तान, एक नेपाल और एक दिल्ली की रहने वाली है। एक दलाल बाग मुजफ्फर खां निवासी राहुल कुशवाहा भी पकड़ा गया। युवतियां अलग-अलग कमरों में ठहरी हुई थीं। उनके पर्स और सामान की तलाशी ली गईं। इसमें आपत्तिजनक सामग्री मिली। 
विज्ञापन

2 of 5
होटल में पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि ताजनगरी के 50 होटल चिह्नित किए गए हैं। इनमें देह व्यापार की सूचना मिली है। इनमें पांच सितारा से लेकर बजट क्लास होटल तक हैं। इनके कर्मचारियों पर पुलिस नजर रख रही है। दिल्ली के दलालों के नंबर भी मिले हैं, जिनको सर्विलांस पर ले रखा है। बजट क्लास होटलों में एक से दो घंटे के लिए कमरा दिया जाता है। पुलिस सूचना मिलने पर छापा मारेगी। कई बार होटलों का नाम भी बदल दिया जाता है। ऐसे होटलों पर भी नजर रखी जा रही है। संचालकों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। होटलों में देह व्यापार पकड़े जाने पर प्रशासन को लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
होटल में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
शहर में पूर्व में सिकंदरा क्षेत्र की एक महिला का नाम देह व्यापार में सामने आया था। तब पुलिस ने एक मामले में उसे गिरफ्तार किया था। अब फिर से महिला का नाम सामने आया है। एसपी सिटी ने बताया कि राहुल के अलावा होटल में उसका भाई अभिषेक, आकाश उर्फ पुनीत और महिला भी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले तीनों फरार हो गए। मुकदमे में तीनों के नामों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जाएगी। पांच साल पहले इस महिला का नाम आशू अपहरण कांड में आया था। उससे पूछताछ की सीडी बनी थी। इसके गायब हो जाने पर तत्कालीन डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने चार पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। 

4 of 5
होटल के कमरे में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए बुकिंग पर भेजने का काम दिल्ली के दलाल कर रहे हैं। इसके लिए व्हाट्स एप पर ग्रुप भी बनाए गए हैं। इन ग्रुप पर युवतियों के फोटो होते हैं। जिन युवतियों को दलाल भेजने को कहते हैं। उनकी कीमत लिखकर दी जाती है। इसके बाद बुकिंग फिक्स होने पर युवतियों को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी होटल में पकड़ा गया देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी राहुल कुशवाहा ने बताया कि वह होटल में काफी समय से काम कर रहा है। होटल ताज हैवन को अलीगढ़ निवासी प्रशांत राघव और बाह निवासी राहुल मिश्रा साझेदारी में चलाते हैं। पहले होटल का नाम प्रशांत होटल था। हाल ही में नाम बदल लिया गया। राहुल का भाई अभिषेक दिल्ली के दलालों से बात करता है। युवतियों को दो से तीन दिन के लिए भेजा जाता है। दलाल व्हाट्स एप पर बुकिंग करते हैं। बस से युवतियां आगरा पहुंच जाती हैं। युवतियों को स्थानीय दलाल का मोबाइल नंबर बताया जाता है। नाम की जानकारी नहीं होती है। आगरा आने पर वह उससे संपर्क करती हैं। इसके बाद होटल में रोक दी जाती है। विदेशी युवती को एक रात के 15 हजार रुपये तक मिलते हैं, जबकि देसी युवती को छह से दस हजार रुपये दिए जाते हैं। दो से तीन दिन रुकने के बाद युवतियों को वापस भेज दिया जाता था। राहुल कमीशन के रूप में 500 से एक हजार रुपये तक लेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें