फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोते ने दूर की पुलिस की उलझन: थाने में सुलझाया अपने मालिकाना हक का विवाद, बोला- मुनमुन कहां हो...

Sun, 18 Dec 2022 07:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
तोते के साथ सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना कमला नगर में पुलिस एक विदेशी तोते के मालिकाना हक के विवाद में उलझ गई। तोता एक सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी थाने लेकर आए। इसे उनका पड़ोसी अपना बता रहा था। उसने शिकायत की। कहा कि तीन साल पहले देखभाल के लिए दिया था। पुलिस ने विवाद को सुलझाने के लिए तरीका अपनाया। तोते को थानेदार कक्ष में लाया गया। उसकी देखरेख करने वाले ने अपनी बेटी को नाम लेकर बुलाया। इस पर तोता बोलने लगा, बेटी मुनमुन कहां हो... कई बार यही बोला। इसके बाद पुलिस ने तोते को सेवानिवृत्त अधिकारी को सुपुर्द कर दिया।



बल्केश्वर पंचायती पंजाया निवासी मुनेंद्र कुमार जैन ने 15 दिसंबर को थाना कमला नगर में शिकायत की। आरोप लगाया कि उनका एक विदेशी तोता है। वह तीन साल पहले 10 दिन के लिए गांव गए थे। तब कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा को देखरेख के लिए तोता दे दिया था। अब वो तोता वापस नहीं कर रहे हैं। उनसे कई बार प्रयास किया, लेकिन वो हर बार मना कर देते हैं। तोता वापस दिलवाया जाए। तोते के मालिकाना हक का विवाद पुलिस के पास पहली बार पहुंचा। शनिवार को मामले की शिकायत अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल शिवराम यादव तक पहुंच गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Parrot controversy - फोटो : अमर उजाला
थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार गौतम ने बताया कि अजय कुमार को थाने बुलाया गया। दोनों पक्ष शनिवार को आए। अजय के पास तोता भी था। पुलिस ने उनसे पूछा कि तोता किसका है। इस पर अजय ने कहा कि मुनेंद्र देकर गए थे। इसके बाद से वो ही पाल रहे हैं। तोते को बाबू बुलाते हैं। घर में हर कोई उसे प्यार करता है। तोता उनके परिवार के लोगों के नाम भी लेता है। पत्नी मंजू को मम्मी कहकर पुकारता है। बेटी मुनमुन और बेटे अभय को नाम लेकर पुकारता है। वह उसे देखकर खुश होते हैं। उसे अब कैसे दे सकते हैं। इतने साल बाद तोता मांगने का क्या मतलब है। 
विज्ञापन

3 of 6
तोते के साथ युवती - फोटो : अमर उजाला

तोते ने खुद दूर कर दी पुलिस की उलझन

पुलिस तोते के मालिकाना हक का विवाद सुलझाने में उलझ गई। यह नहीं समझ आ रहा था कि कैसे विवाद का निपटारा किया जाए। बाद में थानेदार कक्ष में तोते के साथ अजय और मुनेंद्र को बुलाया गया। अजय ने अपनी बेटी मुनमुन को आवाज लगाई। कहा कि बेटी मुनमुन कहां हो। इस पर तोते ने सुनकर मुनमुन कहां हो, बोलना शुरू कर दिया। वह कई बार ऐसा बोला। इस पर पुलिस समझ गई कि तोता तीन साल से अजय के पास ही रह रहा है। इससे पुलिस की उलझन भी दूर हो गई। उन्होंने यही कहा कि वह विदेशी तोते को अपने पास रख सकते हैं।

4 of 6
तोते के साथ सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला

बेहद प्यार करता है परिवार 

अजय ने पुलिस को बताया कि तोता अफ्रीकन प्रजाति का है। वह उड़ता कम है। इस कारण वो उसे घर में पिंजड़े से निकाल लेते हैं। वह सभी का प्यारा है। उधर, मुनेंद्र कुमार ने कहा कि वह तोते को वापस लेकर रहेंगे। इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। तोते को कुछ दिन के लिए दिया था, लेकिन पड़ोसी ने उसे अपने पास ही रख लिया।
विज्ञापन

5 of 6
कमला नगर थाना - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल शिवराम यादव ने कहा कि तोते के मालिकाना हक का विवाद थाने पर आया था। इस पर थाना कमला नगर पुलिस को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

कमला नगर थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन गौतम ने कहा कि अजय कुमार वर्मा का परिवार तोते को पाल रहा था। शिकायतकर्ता मुनेंद्र कुमार जैन तोते से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं दिखा सके। तोता अभी अजय के पास ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तोता - फोटो : अमर उजाला

तोते ने सुलझा दी थी हत्या की गुत्थी

20 फरवरी 2014 को स्वराज्य टाइम्स के संपादक विजय शर्मा की पत्नी नीलम की हत्या हो गई थी। इस हत्या के बीच घर में एक कुत्ते को भी मार दिया गया। घर का पालतू तोता, जिसने अपनी मालकिन की हत्या को आंखों से देखा था, वो सहमा रहता था। तब पुलिस ने बताया था कि पीड़ित परिवार ने तोते के सामने कई नाम लिए थे। एक नाम बोलने पर तोता जोर से चिल्लाने लगता था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। घटना का खुलासा हो गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें