फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी की 25वीं सालगिरह को बनाया यादगार, स्पेनिश जोड़े ने मंदिर में लिए सात फेरे

Fri, 10 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
foreign couple hindu ritual marriage - फोटो : अमर उजाला
भारतीय संस्कृति की दुनिया दीवानी है। इसकी बानगी एक बार फिर ताजनगरी में देखने को मिली। ताजमहल का दीदार करने आए स्पेनिश जोड़े ने बुधवार को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचाई। इस अनोखी शादी में उनका 18 वर्षीय बेटा भी मौजूद रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी की 25वीं सालगिरह को बनाया यादगार, स्पेनिश जोड़े ने मंदिर में लिए सात फेरे

2 of 5
भारतीय परिधान में आना मारिया नूबला - फोटो : अमर उजाला
स्पेन के 58 साल के खोशेमारिया नूबला और 53 साल की आना मारिया नूबला अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर बेटे आलेखांद्रो के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा आए। ताज को देखने के बाद स्पेनिश जोड़े ने अपनी शादी को यादगार बनाने का फैसला किया।
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी की 25वीं सालगिरह को बनाया यादगार, स्पेनिश जोड़े ने मंदिर में लिए सात फेरे

3 of 5
निश जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
गाइड आदित्य प्रताप के साथ आगरा के स्मारक घूम रहे स्पेनिश जोड़े को भारतीय संस्कृति ऐसी रास आई कि उन्होंने मंदिर में ही शादी कर ली। उन्होंने शहजादी मंडी के सनातन धर्म मंदिर में हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक सात फेरे लिए। 

तस्वीरें: शादी की 25वीं सालगिरह को बनाया यादगार, स्पेनिश जोड़े ने मंदिर में लिए सात फेरे

4 of 5
foreign couple hindu ritual marriage - फोटो : अमर उजाला
पंडित कृष्ण दत्त शास्त्री ने बुधवार शाम को मंदिर में वैदिक संस्कृति के मुताबिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के समक्ष सात फेरे कराए। भारतीय परिधानों में सजे स्पेनिश जोड़े ने एक-दूसरे को माला पहनाई और फेरे लिए। स्थानीय महिलाओं ने मंगल गीत गाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी की 25वीं सालगिरह को बनाया यादगार, स्पेनिश जोड़े ने मंदिर में लिए सात फेरे

5 of 5
शेमारिया नूबला और आना मारिया नूबला - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद स्पेनिश जोड़े ने कहा कि वो भारत से बेहद प्रभावित है। यहां की संस्कृति, लोग और संस्कार उन्हें बेहद पसंद हैं। इनकी शादी के दौरान सनी मांगलिक, अंकित और शारिक समेत तमाम स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें