हाथों में लोटा, पैरों में घुंघरू और कमर में घंटे बांधे हुए भोले की जय जयकार करते जोशीले नौजवान, बच्चे और बुजुर्गों की कभी न टूटने वाली लंबी श्रृंखला। कुछ ऐसा ही नजारा था रविवार शाम को शहर की सड़कों का। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लगने वाले प्राचीनतम श्री बल्केश्वर महादेव के मेले की पूर्व संध्या पर (रविवार) नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने अपने घर के पास के शिवालय से परिक्रमा प्रारंभ की और पूरी रात नंगे पैर चलते हुए बल्केश्वर महादेव का अभिषेक कर मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
2 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
नगर परिक्रमा की अति प्राचीन परंपरा के पालन में शहरवासी भी जोश में नजर आए। परिक्रमा का शुभारंभ शाम करीब छह बजे से हो गया था, लेकिन परिक्रमा करीब नौ बजे के बाद शबाब पर आई। शहर के अलग-अलग इलाकों से छोटे बच्चे, युवा और बुजुर्ग शिव शंकर के छापे बाली बनियान, लुंगी या हाफ पेंट पहने भोले बाबा की जय जयकार करते हुए बढ़ रहे थे, उनके पैरों में घुंघरू बंधे थे, कई भक्त ऐसे थे, जिनकी कमर में घंटे बंधे थे। उनके हाथ में एक लोटा था। भक्त अपने हाथ में लोटा इसलिए रखते हैं कि मार्ग जो भी प्राचीन मंदिर पड़ता है वहां वे भगवान का अभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
3 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
शाम को परिक्रमा प्रारंभ हुई, तब युवाओं की टोली थी। एक टोली में कहीं पांच लोग थे तो कहीं 10-15 लोग, लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ती गई पक्रिमार्थियों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। एक वक्त ऐसा आया, जब शहर की सड़कों को भक्ति और आस्था का अथाह सागर हिलोरे मारने लगा। सड़कों पर ऐसी मानव श्रृंखला, जो टूटने का नाम नहीं ले रही थी। रात करीब 10.30 से सुबह करीब 4.30 बजे तक भक्तों की जबरदस्त भीड़ थी। सभी तेज कदमों से आगे बढ़ रहे थे। सभी को अपनी मंजिल तक पहुंचने की जल्दी थी। भगवान बल्केश्वर नाथ का अभिषेक करने के बाद ही उन्होंने चैन की सांस ली।
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
4 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
नगर परिक्रमा पर निकले भक्तों ने सबसे पहले बल्केश्वर, उसके बाद श्री मन:कामेश्वर महादेव मंदिर होते हुए शहर के दूसरे कौने पर स्थित श्री राजेश्वर महादेव का अभिषेक किया और उसके बाद लौटकर श्री रावली महादेव, शाहगंज में पृथ्वीनाथ महादेव का दर्शन और अभिषेक किया इसके बाद भक्त बोदला होते हुए कैलाश महादेव में अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
5 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
शिव भक्त जंगल के रास्ते होते हुए वनखंडी महादेव के दर्शन करते हुए बल्केश्वर पहुंचे। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पट सुबह चार बजे खुल गए। मंगला आरती सुबह साढ़े पांच बजे शुरु हुई। इसके बाद नगर परिक्रमा कर आए भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। फूल बंगला शाम सात बजे सजेगा। रात 10 बजे महाआरती होगी। बाबा के मुकुट श्रृंगार के दर्शन रात 12 बजे तक होंगे।
विज्ञापन
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
6 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह भंडारे लगाए थे। शहरवासियों ने परिक्रमार्थियों का स्वागत किया गया। कहीं ठंडा पानी था तो कहीं शर्बत। कई जगह पूड़ी सब्जी का भंडारा था। कई स्थानों पर फल की चाट, काफी, चाय और शीतल पेय की व्यवस्था थी। शिव शक्ति सेवा मंडल रूई की मंडी में भंडारा लगाया गया। इसका उद्घाटन विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने किया। व्यवस्थाएं हेमंत भोजवानी, सुनील कर्मचंदानी आदि ने संभाली। श्रीकृष्ण सेवा मंडल की ओर से कैलाश मंदिर के पास भंडारा लगाया गया।
तस्वीरें: बम भोले के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, सड़कों पर दिखा शिव भक्तों का सैलाब
7 of 7
बल्केश्वर महादेव के मेला और नगर परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर मेला कमेटी में चल रहा विवाद अंत तक शांत नहीं हुआ। कोशिश की जा रही थी कि मेले का उद्घाटन संयुक्त रूप से एक ही स्थान पर हो, लेकिन तमाम कोशिश बेकार साबित हुई और अलग-अलग स्थान पर मेले का उद्घाटन हुआ। पहला कार्यक्रम बल्केश्वर मेला कमेटी की ओर से हुआ। इसमें विधायक योगेंद्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग राम प्रताप चौहान, कुंदनिका शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बल्केश्वर मेला स्वागत समिति की ओर से उद्घाटन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।