फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर झाल पहुंचे प्रवासी पक्षी फ्लेमिंगो, प्रकृति की गोद में कर रहे अठखेलियां, देखें तस्वीरें

Mon, 05 Oct 2020 02:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
जोझपुर झाल में प्रवासी पक्षी फ्लेमिंगो - फोटो : अमर उजाला
आगरा और मथुरा जिले की सीमा पर फरह ब्लॉक की ग्राम पंचायत कौह के मौजा जोधपुर के लगभग 125 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला जोधपुर झाल पक्षियों के कलरव और अठखेलियों का नया ठिकाना बन गया है। प्रवासी पक्षी फ्लेमिंगो (राजहंस) का समूह झाल पर पहुंच गया है। यहां फ्लेमिंगो की दो प्रजाति ग्रेटर और लेशर के पक्षी आए हैं। पक्षी वैज्ञानिक आगरा की कीठम झील और भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क से पहले जोधपुर झाल में फ्लेमिंगो के आने को बड़ी बात मान रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जोधपुर झाल में पक्षी - फोटो : अमर उजाला
बायो डायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष और पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि जोधपुर झाल पर इस समय करीब 125 पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं। लॉकडाउन में हुए पर्यावरण सुधार और झाल का संरक्षण पक्षियों के आकर्षण की मुख्य वजह है।
विज्ञापन

3 of 5
जोधपुर झाल में पक्षी - फोटो : अमर उजाला
जोधपुर झाल का शुद्ध नमकीन पानी प्रवासी पक्षियों को भोजन के लिए भी आकर्षित करता है। देश में फ्लेमिंगों की गुजरात और महाराष्ट्र में अधिक संख्या हैं। सर्दियों की शुरुआत में उत्तर भारत का रुख करते हैं। 

4 of 5
कीठम झील की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वन्यजीव सप्ताह के तहत बायो डायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी ने रविवार को जोधपुर झाल पर वन्यजीव संरक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। जोधपुर झाल के आसपास के गांवों जोधपुर, कीठम, पिपरोठ, कोह, बबरौद, बस्तई के युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्थानीय युवाओं ने देखा जोधपुर झाल - फोटो : अमर उजाला
सोसायटी के सदस्यों के साथ स्थानीय युवाओं को जोधपुर झाल का भ्रमण भी कराया गया। फ्लेमिंगो, पिनटेल, कामन कूट, काम्ब डक आदि जलीय पक्षियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र विमल, डॉ. शिवम, शिल्पी विमल, नरेश, राखी चाहर, शिवेंद्र, सुदर्शन, नवीन, तरुन चौधरी की उपस्थिति रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें