फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबूल के पेड़ से हुई 500-500 के नोटों की बारिश, रुपये बटोरने के लिए टूट पड़े लोग

Tue, 15 Dec 2020 12:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कार की सीट के नीचे पड़े 500-500 के नोट - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले की बाह तहसील के पास स्थित महिला अस्पताल परिसर में सोमवार को दोपहर 12 बजे लोगों ने बबूल के पेड़ से 500 रुपये के नोटों बारिश होती देखी तो बटोरने के लिए टूट पड़े। नजदीक जाकर पता चला कि नोट एक बंदर फेंक रहा था। वह दो-चार नोट फेंकता और छलांग लगाकर एक डाल से दूसरी पर पहुंच जाता। ऐसा तब तक चला जब तक कि पूरी गड्डी (50 हजार रुपये) खत्म नहीं हो गई। बंदर इस गड्डी को एक कार से निकाल कर लाया था। कार में पांच लाख रुपये रखे हुए थे, और उसकी खिड़की खुली थी।
विज्ञापन

2 of 5
इसी कार में रखा था नोटों से भरा बैग - फोटो : अमर उजाला
जैतपुर के चौबेपुरा गांव के राकेश पुत्र तुलसीराम ने खेत खरीदा था। सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे वह कार से बैनामे के लिए तहसील गए थे। तहसील के पास में महिला अस्पताल परिसर में उन्होंने कार खड़ी कर दी थी। कार में एक झोले में पांच लाख रुपये रखे थे। कार की खिड़की खुली रह गई। राकेश तहसील में वकील के पास चले गए। इसी दौरान कार में घुसे बंदर ने झोले में रखे नोट खंगाल डाले। 

ये भी पढ़ें-  'ससुर कमरे में बिना कुंडी खटखटाए घुस आता है, बहू ने पुलिस से लगाई गुहार'
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पुलिस और कार मालिक - फोटो : अमर उजाला
कार में नोट बिखरने के अलावा 50 हजार की एक गड्डी लेकर बंदर बबूल के पेड़ पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि बबूल के पेड़ की डालियों पर उछलकूद कर रहे बंदर के हाथ से नोट गिरने लगे। पास में बैठी महिलाओं ने नोट बटोरने शुरू कर दिए और आसपास के और लोग भी आ गए। लोगों को नोट लपकते देख बंदर ने खुद भी गिराने शुरू कर दिए।

4 of 5
कार की सीट के नीचे पड़े 500-500 के नोट - फोटो : अमर उजाला
नोटों के चक्कर में भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक पूरी गड्डी खत्म हो चुकी थी। लोग नोट लेकर जा रहे थे। पुलिस को लोगों ने बताया कि नोट बंदर ने फेंके हैं। पुलिसवाले बंदर को देखने के लिए पेड़ के नजदीक गए तो बंदर भाग गया। कार स्वामी राकेश तहसील से लौटा तो देखा कि कार में नोट बिखरे हुए हैं। उसने गिनती की तो एक गड्डी कम मिली। पुलिसवालों से पूछा तो बताया कि बंदर एक गड्डी ले गया था, उसने नोट फेंके, लोग ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर पुलिस जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राकेश ने बताया कि पांच लाख में से 50 हजार रुपये कम हैं। पुलिसवालों ने उससे कहा कि शुक्र मनाओ, 4.50 लाख रुपये बच गए। अगर बंदर पूरा झोला ले जाता तो क्या करते। इंस्पेक्टर विनोद कुमार पवार ने बताया कि बंदर कार की खुली खिड़की से नोट की गड्डी लेकर पेड़ पर चढ़ गया था और नोट नीचे गिराने लगा था। समय पर सूचना मिलने की वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें