फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra:  प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लबालब हुआ शहर; पानी से सड़कें हुई बेहाल

Tue, 17 Jun 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

झमाझम बारिश से आगरा वासियों को गर्मी से छुटकारा मिल गया। सुहावने मौसम से स्थानीय लोगों और ताज का दीदार करने आए पर्यटकों का तन-मन खिल गया। लेकिन बारिश के दौरान लोगों को कई दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 7
आगरा बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जून में दहक रही धरती पर सोमवार की सुबह राहत की बूंदें बरसीं। प्री मानसून की इस बारिश ने ही शहर में नाला सफाई का सच सामने ला दिया। बल्केश्वर, कमला नगर, मुगल रोड, ट्रांसयमुना, जीवनी मंडी रोड, शंकरगढ़ की पुलिया समेत अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम ने 15 जून तक 100 फीसदी नाले साफ होने का दावा किया था। पहली ही बारिश ने दावों की पोल खोल दी। पार्षदों ने कहा कि जलभराव का यह तो ट्रेलर है, असली पिक्चर अभी बाकी है।

सोमवार की सुबह 6 बजे से शुरू हुई बारिश सिकंदरा, आवास विकास, शाहगंज, ताजगंज आदि क्षेत्रों में कुछ देर ही हुई। हालांकि बल्केश्वर, कमला नगर, ट्रांसयमुना, वाटर वर्क्स की ओर बादल तेज बरसे। बारिश का पानी नालों के जरिए पानी सड़कों से निकल नहीं पाया। बल्केश्वर, लाल मस्जिद के पास, आईटीआई, सुल्तानगंज पुलिया के पास सर्विस लेन, जीवनी मंडी से पटेल नगर रोड, मुगल रोड, अलबतिया रोड, शंकरगढ़ पुलिया, आजमपाड़ा, कालिंदी विहार, 100 फीट रोड, ट्रांसयमुना कॉलोनी आदि में जलभराव हो गया। सड़कों पर एक से दो फुट पानी भर जाने से नाले और सड़क का अंतर पता नहीं चला।

 
विज्ञापन

2 of 7
आगरा बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुगल रोड पर नगर निगम सात नालों का निर्माण करा रहा है, जिस वजह से यहां पानी रोका गया था। इस बीच प्री मानसून की बारिश आने से पानी निकल नहीं सका और जलभराव कई घंटों तक बना रहा। यही हाल रामनगर पुलिया से शंकरगढ़ पुलिया के बीच का रहा। यहां नाला निर्माणाधीन है। यहां भी शंकरगढ़ पुलिया पर जलभराव रहा। हालांकि इस बार बिजलीघर चौराहे पर पानी नहीं भरा।



 
विज्ञापन

3 of 7
आगरा बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तलीझाड़ सफाई कराई जाए
पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अभी तो प्री मानसून की बारिश है। तब जलभराव का ये हाल है। जिन नालों की सफाई कागज पर ही की है, अब भी वक्त है, उसकी तलीझाड़ सफाई कर लें। मानसून की बारिश सब सच्चाई बता देगी। 
 

4 of 7
आगरा बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिया के नीचे ध्यान नहीं दिया
पार्षद मंजू प्रजापति का कहना है कि अशोक नगर और लोहामंडी नाले की पुलिया के नीचे सफाई जरूरी है। सिल्ट जमा होने से पानी उसके ऊपर से निकलता है, ऐसे में पीछे के इलाके पानी में डूब जाते हैं। अब भी वक्त है, सफाई कर लें। 


 
विज्ञापन

5 of 7
आगरा बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सफाई में औपचारिकता बरती
पार्षद रवि माथुर ने बताया कि नालों की सफाई टेल से होनी चाहिए, लेकिन सफाई के नाम पर कुछ जगह मशीन चलाकर औपचारिकता की जा रही है। इससे जलभराव दूर नहीं होगा। 

 
विज्ञापन

6 of 7
आगरा बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नालों से निकली सिल्ट वापस समाई
मंटोला नाले की सफाई के बाद सिल्ट जहां की तहां रख दी गई। उठान न होने के कारण बारिश में सिल्ट वापस नाले में समा गई। बारिश के बाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने मंटोला, भैंरो नाला, मदिया कटरा, अर्जुन नगर, एमजी रोड का निरीक्षण कर जलभराव न होने देने के निर्देश दिए थे। उन्होंने नालों पर लगी जालियों की सफाई को कहा था ताकि पानी नहीं रुके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
1533 पर दें जलभराव, आपदा की सूचना
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने लोगों से अपील की है कि जलभराव और किसी भी आपदा की स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर 1533, 18001803015 पर संपर्क करेंश्। बारिश में लोगों की समस्याओं का तत्काल निदान कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें