फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद सड़क हादसाः टेंपो में फंसे लोग जिंदगी बचाने को कर रहे थे इशारे, तस्वीरें

Fri, 27 Nov 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
ट्रक के नीचे दबा टेंपो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद-फरिहा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक ट्रॉला टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर टेंपो पर चढ़ गया। इससे टेंपो सवार लोग उसके नीचे दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में ट्रॉला के नीचे दबे टेंपो सवार लोग चीख नहीं पा रहे थे, लेकिन हाथ-पैर हिलाकर जिंदगी बचाने के लिए इशारे कर रहे थे। इसके कुछ देर बाद ही उनकी सांसें थम गईं। हादसे का मंजर देखकर लोगों का दिल कांप उठा। इस दौरान ग्रामीण भी बेबस थे। लोगों को सुरक्षित निकालना मुश्किल था।
विज्ञापन

2 of 7
हादसे के बाद ट्रॉला हटवाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ग्रामीण तत्काल ही राहत कार्य में जुट गए। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रॉला के नीचे फंसे टेंपो सवार लोगों की सांसें काफी देर तक चलती रहीं। लोगों ने बताया कि टेंपो सवार ऐसे फंसे थे कि निकालना मुश्किल था। जब तक निकाला गया, तब तक दम तोड़ चुके थे। आसपास के लोगों ने बताया कि इस तरह का वीभत्स हादसा उन्होंने पहली बार देखा है।
विज्ञापन

3 of 7
ट्रॉला से सीमेंट की बोरी हटाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ट्रॉला में लदी सीमेंट की बोरियों को ग्रामीण बाहर फेंकने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और क्रेन को बुलाया। क्रेन से ट्रॉला के आगे के हिस्से को उठाया गया, तब उसके नीचे टेंपो में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। तीन महिलाएं और एक बच्चे की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया।

4 of 7
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी, एसडीएम सदर सहित कई थानों की फोर्स पहुंची
हादसे की जानकारी होते ही एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, एसडीएम सदर कुमार चंद्र ज्वालिया, सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह, सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, सीओ शिकोहाबाद बल्देव सिंह खनेड़ा के साथ थाना प्रभारी नारखी विनोद कुमार, फरिहा संजीव चौधरी, खैरगढ़ नरेंद्र शर्मा सहित शहर के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने जेसीबी एवं क्रेन की मदद से ट्रॉला हटवाकर शवों को बाहर निकलवाया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ राहत कार्य में मदद की। 
 
विज्ञापन

5 of 7
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
तीन एंबुलेंस हादसा स्थल पर पहुंचीं
हादसे की जानकारी होते ही एंबुलेंस मेंटीनेंस हेल्पडेस्क के प्रशांत गुप्ता चार एंबुलेंस के साथ मौके के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में बरतरा के समीप बाइक एवं ई-रिक्शा में चपेट में आने से एक युवक के घायल होने पर एक एंबुलेंस को रोककर तीन को लेकर रवाना होगए। एक एंबुलेंस से घायल टेंपो चालक को भेजा तो एक से मृत महिला के शव को लाए। जबकि तीसरी एंबुलेंस से एक बच्चा व छात्राओं के शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

6 of 7
फ़िरोज़ाबाद सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
एडीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, ली जानकारी
एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉ. राहुल जैनड से हादसे में मृतकों व घायल की जानकारी ली। चिकित्सक ने घायल टेंपो चालक को पुलिसकर्मी के साथ आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर की जानकारी दी। एडीएम ने आगरा मेडिकल कॉलेज प्रशासन का नंबर लेकर बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फ़िरोज़ाबाद सड़क दुर्घटना: मृतक छात्रा किरण और तृप्ति - फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम मिनट दर मिनट
- 10:30 बजे सीमेंट से भरे ट्रॉला ने टेंपो में टक्कर मारी।
- 11:20 बजे ग्रामीणों ने नगला अखई, सिकंदरपुर, कोटला से जीसीबी मंगाकर बचाव कार्य शुरू किया।
- 11:30 बजे करीब फरिहा एसएचओ संजीव चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
- 11:45 बजे पुलिस फोर्स कम देखकर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
- 12:30 बजे एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, सीओ टूंडला देवेंद्र सिंह, एसडीएम सदर कुमारचंद्र ज्वालिया एवं एसएचओ नारखी विनोद कुमार पहुंचे।
- 12:45 बजे क्रेन के साथ जेसीबी के माध्यम से ट्रॉला को हटाने का काम शुरू किया, टेंपो चालक को बाहर निकालकर भेजा।
- 1:00 बजे करीब सीओ शिकोहाबाद, सीओ सदर सहित कई थानों की फोर्स पहुंची।
- 1.30 बजे तक टेंपो में फंसे एक महिला, बच्चा एवं दो छात्राओं के शवों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें